झारखंड:जैसे जैसे हम प्रगति के तरफ तेज़ी से बढ़ रहे है।वैसे ही कही न कही मनुष्य इंसानियत खोता हुआ नज़र आ रहा है। ऐसे ही एक घटना झारखंड के दुमका जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 बच्चों की मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस घिनौनी वारदात को 17 लोगों ने अंजाम दिया। इस दौरान आरोपियों ने महिला के पति को बंधक बना लिया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही, आरोपियों को तलाशा जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक पीड़ित के पति ने बताया की उनके गांव में हर मंगलवार को सप्ताहिक बाजार लगता है। बाजार से लौटने में थोड़ी देर हो गयी। रास्ते में उन्हें कुछ लड़के खड़े हुए थे। जो शराब के नशे में धुत्त थे। उन लोगो ने पीड़ित के पति को बंधक बना कर महिला के साथ दुष्कर्म किया। और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
ये भी पढ़ें:-इस राज्य सरकार ने कहा “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे चिकन/पनीर दूंगा
आरोपी की पहचान पीड़िता ने बताया कि वह दुष्कर्म करने वालों में शामिल राम मोहली को पहचानती है, लेकिन बाकी आरोपियों को पहचानने से उसने इनकार कर दिया। जिले में सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी और एसपी मुफ्फसिल थाना ने पीड़िता से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही