लाइफ स्टाइल : कहते है लड़कियों के साथ साथ लड़कों को भी घनी आईब्रोज काफी पसंद है | इसी बीच घनी आईब्रोज आंखों और चेहरे की खूबसूरती में चार-चांद लगा देती हैं | इसलिए ज्यादातर महिलाएं आईब्रोज को घना बनाने के उपायों को तलाशती रहती हैं | आइए आपको बतातें हैं आईब्रोज को सुंदर बनाने के लिए नारियल के तेल के फायदों के बारे में | आपको बता दें कि आईब्रोज के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करने से कई फायदे मिलते हैं | नारियल तेल कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होता है | यह फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से समृद्ध होता है | इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण और पोषक तत्व भी होते हैं जो त्वचा और बालों के लिए अच्छे होते हैं |
आइब्रोज पर लगाएं नारियल का तेल
आइब्रोज को मॉइश्चराइज, पोषण और सुरक्षा प्रदान करने के लिए नारियल का तेल बहुत अच्छा होता है | यह आंखों के आसपास उपयोग के लिए भी सुरक्षित है और बाजार में मिलने वाले आइब्रो सीरम की तुलना में एक बहुत ही अच्छा नैचुरल विकल्प है जो केमिकल से मुक्त होता है |
आईब्रोज को बनाता है घना
नारियल का तेल बालों को टूटने से बचाता है | अगर आप आईब्रोज को घना बनाना चाहते हैं तो चेहरे को धोने से पहले और बाद में इसे जरूर लगाएं | महिलाएं मेकअप हटाने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं |
स्किन की नमी को बनाए रखता है
नारियल का तेल एक नैचुरल मॉइश्चराइजर है जो बालों में लगाने पर अन्य तेलों से बेहतर है | नारियल का तेल अन्य तेलों की तुलना में बालों को अधिक पोषण देता है | नारियल का तेल आपके बालों की नमी बनाए रखने में भी मदद करता है. यह नमी मजबूत और हेल्दी आईब्रोज पाने में भी मदद करते हैं |
आइब्रोज पर नारियल तेल इस्तेमाल करने का तरीका
आईब्रोज पर नारियल तेल का उपयोग करने के कुछ अलग तरीके हैं | उंगली की मदद से इसे आप अपनी आईब्रोज पर लगा सकते हैं | बालों की ग्रोथ की दिशा में अपनी आईब्रोज के ऊपर तेल को धीरे से फैलाएं, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि आईब्रोज के ऊपर और नीचे की त्वचा भी तुरंत मिल जाए | अपनी दूसरी आईब्रोज पर भी ऐसे ही लगाएं. रात भर छोड़ दें और सुबह अपने चेहरे को साफ कर लें |