मथुरा के एक गेस्ट हाउस में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया। बताया जा रहा है की लड़की के घर वाले लड़की की शादी उसकी मर्ज़ी के खिलाफ कही और तय कर दिया था। जिसके चलते आरोपी प्रेमी ने लड़की मिलने एक गेस्ट हाउस में मिलने के लिए बुलाया।जहा उसने लड़की के कनपटी पर बन्दूक रख कर गोली मार दी।

गेस्ट हाउस के रिकॉर्ड में लड़की की कोई जानकारी दर्ज़ नहीं मिली इसके लिए गेस्ट पर भी जांच सुरु हो गयी।पुलिस के अनुसार युवक और युवती में बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की शादी दूसरे लड़के से तय हो गई थी।
यह भी पढ़ें:-जानिए कहां और कैसे पकड़ा गया शातिर बाइक लुटेरा रहमान
10 दिसंबर को बरात आनी थी। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार करने के साथ तमंचा भी बरामद किया है।थाना रिफाइनरी के नगला पोहपी निवासी सुखवीर पुत्र रोशन का अपने तहेरे भाई की साली नगीना (25) पुत्री चंद्रभान खप्परपुर से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। नगीना 10 दिसंबर को शादी होनी थी।