नई दिल्ली : ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की आने वाली थ्रिलर फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। पिछले काफी समय से रिभू दासगुप्ता के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की चर्चा है और यह 26 फरवरी 2021 को नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन रिलीज की जाएगी। फिल्म में परिणीति चोपड़ा के अलावा कीर्ति कुल्हारी और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
आपको बता दें की परिणीति चोपड़ा अपनी एक्टिंग से अब तक लाखों दिलों में जगह बना चुकीं हैं। लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। इस टीजर को देखकर यह पता नहीं लग पा रहा है कि एक्ट्रेस इस फिल्म के अंदर क्या भूमिका निभा रही हैं। वैसे अगर मीडिया रिपोर्ट्स को देखा जाए तो परिणीति चोपड़ा इस फिल्म में अंडरकवर एजेंट की भूमिका में दिखाई देने वाली हैं।
आपको हम यह बह बता दें कि इस फिल्म की कहानी परिणीति के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है जो भारतीय एजेंटों को बचाने के अभियान पर हैं। वैसे आप देख सकते हैं हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के टीजर में एक्ट्रेस विदेश में हैरान होकर घुमती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे एक्ट्रेस किसी की तलाश में हैं। फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि फिल्म के अंदर क्या है, क्या नहीं।।।?
इस फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा ‘द गर्ल ऑन द ट्रैन’ चलिए इसे भी करते हैं, 26 फरवरी सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।’ वैसे फिल्म का टीजर जिस अंदाज में रिलीज किया गया है उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि फिल्म बड़ी बेहतरीन होने वाली है। वैसे इस फिल्म में परिणीति के साथ अदिति राव हैदरी, कृति कुल्हारी समेत कई और सितारे भी नजर आने वाले हैं। फिलहाल आप देखिये इस फिल्म का टीजर जो वाकई में बड़ा ही धमाकेदार है।
बता दें कि परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अकसर फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं | परिणीति चोपड़ा जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में नजर आने वाली हैं | इस फिल्म में परिणीति के साथ रणबीर कपूर भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे | परिणीति चोपड़ा इसके अलावा सायना नेहवाल की बायोपिक में भी नजर आने वाली हैं |