लखनऊ। देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ राजधानी स्थित विधानसभा के सामने प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। इसके अलावा पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि कई को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: कभी नशे के आदी थे धर्मेंद्र, संजय दत्त सहित ये सेलेब्स, ऐसे छोड़ी लत
पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन करने सपा कार्यकर्ता ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे और सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी इकट्ठा हो गए। पहले पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को हटाने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं माने तो उनपर लाठीचार्ज कर दिया।
जनता की आवाज को लाठी के जोर पर दबाने की कोशिश कर रहे CM!
सरकार द्वारा बेतहाशा बढ़ाए डीजल-पेट्रोल के दामों से बेहाल जनता की आवाज उठाने के लिए विधानसभा के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सपाइयों पर बर्बर लाठीचार्ज कायरतापूर्ण कृत। सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा संघर्ष! pic.twitter.com/TNof8MVT0N— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 26, 2020
इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर उन्हें हजरतगंज कोतवाली भेज दिया है। जहां से घायलों को सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। प्रदर्शनकारियों में महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, सौरव यादव, गौरव यादव, रितेश साहू, समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।