ये भी पढ़े – गोल्ड कोस्ट 2018 की जीत के लिए दो स्टार खिलाड़ी आमने सामने
इस स्पर्धा में सौरभ के अलावा भारत के एक अन्य निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने भी क्वालीफाई किया था। फाइनल में पंहुचने के लिए 580 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहे। भारत के 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ ने पदार्पण करने के साथ ही स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। यह भारत की झोली में तीसरे दिन गिरा पहला और कुल तीसरा स्वर्ण पदक है।
इसके अलावा इस स्पर्धा में एक अन्य निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। सौरभ ने एशियाई खेलों में इस स्पर्धा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 240.7 अंक हासिल किए और सोना जीता। अभिषेक ने फाइनल में शीर्ष-3 में जगह बनाई और अंत में कुल 219-3 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।
इसके अलावा भारत के ही मानवजीत संधू भी एक समय पदक की दौड़ में थे, लेकिन 35 शॉट में उन्होंने कुल 26 का स्कोर किया था और इस वजह से वह पदक की दौड़ से बाहर हो गए। लक्ष्य ने कुल 50 शॉट्स में 43 सटीक निशाने लगाए।