रांची। आज राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के मुखिया और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके छोटे बेटे और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उन्हें बधाई देने रांची स्थित रिम्स पहुंचे। बेटे तेजस्वी को देखते ही लालू काफी खुश हुए। उन्होंने बेटे को सीने से लगा लिया। यहां लालू ने अपने जन्मदिन का केक भी काटा।
यह भी पढ़ें: अध्ययन: लक्षण दिखने के तीन दिन बाद कोरोना जांच कराना होगा बेहतर
वहीं, पत्नी राबड़ी देवी और बड़े बेटे तेज प्रताप ने ट्वीट कर लालू को बधाई संदेश भेजा है।
आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएँ। प्रभु की कृपा आप पर हर पल हर क्षण बनी रहे। साज़िशकर्ताओं ने जेल तो भगवान श्रीकृष्ण को भी भेज दिया था। आप स्वस्थ रहें और गरीबों के सम्मान व अधिकार के लिए यूँ ही लड़ते रहें। यही एक परम प्रार्थना है यही एक दिली दुआ है। #LongLiveLalu pic.twitter.com/D1WKhzLh9n
— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) June 11, 2020
जेपी आंदोलन को लीड करने और देश में फासीवाद की चूले हिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मंडल कमीशन के हीरो को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। miss you so much papa..#LongLiveLalu pic.twitter.com/jKF5MvnmSP
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) June 10, 2020
पिता लालू यादव से मिलने के बाद तेजस्वी ने बिहार के लोगों के लिए एक भावात्मक चिट्ठी लिखी है। इसे फेसबुक पर पोस्ट करने के साथ तेजस्वी ने अपने पिता के साथ वाली फोटो भी लगाई है।
आज आदरणीय पिता जी के जन्मदिवस पर उनकी कही बात याद आ रही है।
“संघर्ष लम्बा होगा, परीक्षा कड़ी होगी तुम घबराना मत, हमें बिहार के विकास और ग़रीबों की ख़ुशियों के लिए लड़ना-मरना है। सामाजिक न्याय हमने किया अब तुम आर्थिक न्याय करना। हमारी ख़ुशियों का त्याग भी हो तो फ़िक्र नहीं करना” pic.twitter.com/7dvxPlBUST
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 11, 2020