उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब जल्द ही शिया और सुन्नी वक़्फ़ बोर्डों का विलय करने की योजना बना रही है | उत्तर प्रदेश के वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रज़ा ने कहा है की शिया और सुन्नी दोनों बोर्डो पर आरोप है और सरकार जल्द ही इन्हें खत्म कर देगी |
यह भी पढ़े – 26अक्टूबर को सीएम योगी होंगे मोहबत की निसानी ताजमहल की खूबसूरती से रूबरू, लगायेंगे 500 लोगों के साथ झाड़ू
वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने बताया की सरकार का इरादा दूनो बोर्डो का विलय कार एक यूपी मुस्लिम वक्फ़ बोर्ड’ बनाने का है राजा ने कहा है की दोनों बोर्डों पर भ्रषटाचार के आरोप है | और सरकार जल्द ही इन्हें ख़त्म कर देगी | मह्सिं राजा ने ये भी दावा किया है की उत्तर प्रदेश औउर बिहार को छोड़कर देश के सभी राज्यों में एक ही वक्फ़ बोर्ड है | उन्होंने कहा है की अलग अलग बोर्डों में अलग अध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और एनी कर्मचारी पर भी खर्च आता है | और ये पैसे की बर्बादी है |
मोहसिन रज़ा के मुताबिक यूपी मुस्लिम वक्फ़ बोर्ड के गठन के बाद उसमे शिया और सुन्नी दोनों समुदाय के सदस्यों कोब शामिल किया जायेगा | कानून विभाग की समीक्षा के बाद सरकार इस पर विचार करेगी और यूपी मुस्लिम वक्फ़ बोर्ड का गठन करेगी | अल्पसंख्याक कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी का कहना है की सरकार इस तरह के किसी मामले में कोई विचार नहीं कर रही है | और न ही उन्हें ऐसी किसी योजना की जानकारी है | मंत्री ने कहा कोई प्रस्ताव उनके यहाँ विचारिनीय नहीं है और न ही सरकार की ऐसी कोई मंशा है |