कॉफी विथ करण’ में इस बार प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी। पहले यह खबरें थी कि पीसी के लिए शो का हिस्सा बनना संभव नहीं होगा। वो अपने काम को लेकर ही बिजी रहेंगी। मगर इसके उलट न सिर्फ प्रियंका ने करण के शो पर मौजूदगी दर्ज कराई बल्कि बेबाक अपनी बात फैन्स के साथ शेयर रखी।
अमेरिकन टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ स्टार प्रियंका चोपड़ा भी करण के शो पर नजर आएंगी। इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। इसमें प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी पर बात करती दिख रही हैं। प्रियंका ने शादी के सवाल पर कहा, ‘लोग लिखते रहते हैं जो उन्हें लिखना है। मगर जब अंगुली में अंगूठी नजर आएगी तो दुनिया को अपने आप सारी बात पता लग जाएगी। मैं मानती हूं कि जब तक कोई शादी नहीं करता वो तब तक सिंगल ही है।’
हिंदुस्तानी और विदेशी लड़कों की तुलना पर प्रियंका ने कहा, ‘यहां के लड़के बहुत सावधानी बरतते हैं जबकि बाहर ऐसा नहीं है। वो सीधे अपनी बात कहते हैं, जैसे ‘मैं कल रात फ्री हूं। मैं न्यू यॉर्क में हूं। चलो डिनर पर चलते हैं।’ ‘मैं इतनी फॉर्वर्ड नहीं हुई हूं।’
प्रियंका ने शो पर और भी कुछ मजेदार वाकये करण जौहर के साथ शेयर किए। और तो और यहां पर प्रियंका ने ‘कॉफी शॉट’ भी लिए।