एक महिला अपनी बेटी व कॉलेज छात्रा को लेकर पहुची सिविल थाना, जानें..

 बिलासपुर। सोमवार दोपहर एक महिला अपनी बेटी व कॉलेज छात्रा को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंच गई। उसने गुहार लगाते हुए कहा कि मोहल्ले का अधेड़ शराबी उसकी बेटी के साथ आए दिन छेड़खानी करता है, जिससे हम परेशान हैं। महिला की रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस उसे पकड़कर ले आई। उसके खिलाफ छेड़खानी का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

सिविल लाइन पुलिस के अनुसार 57 वर्षीय महिला व उसकी बेटी घर में रहते हैं। बेटी कॉलेज छात्रा है, जिसके चलते उसका बाहर आना-जाना लगा रहता है। कुदुदंड चांदनी चौक निवासी घस्सु उर्फ घनश्याम साहू आदतन शराबी है। वह आए दिन युवती का पीछा करता है और उससे छेड़खानी करता है। उसकी हरकतों की कहानी युवती ने अपनी मां को सुनाई। इस पर उसकी मां ने भी शराबी को समझाइश देने की कोशिश की। लेकिन, उसकी हरकतें कम होने के बजाय बढ़ गई। वह सार्वजनिक रूप से छींटाकशी करने लगा। थक हारकर सिविल लाइन थाने पहुंची महिला ने अपनी व बेटी की व्यथा सुनाई। टीआई नसर सिद््‌िदकी ने उसकी शिकायत पर आरोपी को तत्काल पकड़कर लाने के निर्देश दिए। फिर महिला की रिपोर्ट पर आरोपी अधेड़ के खिलाफ धारा 354 (ग), (घ) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Check Also

मंत्रिमंडल में फेरबदल: नई मंत्रिपरिषद में भी 11 महिलाओं के होने की उम्मीद

मंत्रिमंडल में फेरबदल: नई मंत्रिपरिषद में भी 11 महिलाओं के होने की उम्मीद

केंद्रीय मंत्रिपरिषद, जिसे आज शाम नए लोगों के शपथ ग्रहण के साथ विस्तारित किया जाएगा, …