अफगानिस्तान के उत्तरी में कई महिलाओं ने तालिबान के खिलाफ उठाया हथियार

काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी जावजन प्रांत में कई महिलाओं ने तालिबान और इस्लामिक स्टेट (आईएस) से डरने की जगह साहस दिखाया है। उन्होंने इन आतंकी संगठनों के खिलाफ हथियार उठा लिए हैं।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, राइफल और दूसरे कई हथियारों के साथ इन महिलाओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। देश के उत्तरी हिस्से में अपना विस्तार करने में जुटे आतंकियों के खिलाफ खड़ी होने वाली इन महिलाओं के साहस की खूब तारीफ हो रही है।

महिलाओं का यह समूह पिछले साल नवंबर में प्रांत के दर्जब जिले में आकार लेना शुरू किया था। प्रांत के सामरिक महत्व वाले क्षेत्रों पर तालिबान आतंकियों को कब्जे से रोकने के लिए इस समूह ने एक महिला मिलिशिया कमांडर की अगुआई में अभियान छेड़ रखा है। इस समूह की अगुआई 53 वर्षीय जर्मिना कर रही हैं। उनके साथ महिला लड़ाकों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है।

इसके पहले फराह प्रांत में 2014 में एक अफगान महिला ने अपने बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए 25 तालिबान आतंकियों को मार गिराया था।

Check Also

INDIA :पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल पहुंचे भारत !

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की …