अर्जुन कपूर के साथ अफेयर की खबरों पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी

दबंग खान के भाई अरबाज खान की पर्सनल लाइफ इन दिनों थोड़ी मुश्किल में चल रही है।  दरअसल वो अपनी पत्नी मलाइका अरोड़ा खान से तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि बच्चों के लिए वो अभी भी साथ हैं। हाल ही मेंarjun-620x400mm बेटे की बर्थडे पार्टी पर दोनों साथ भी नजर आए थे। लेकिन कपल के दौर पर दोनों अलग हो चुके हैं।

कुछ दिनों पहले वो फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर करने गए थे। एक तरफ जहां दोनों की तलाक की खबरें सुर्खियों में है। वहीं मलाइका अरोड़ा का नाम एक्टर अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है। जी हां और इतना ही नहीं बल्कि एक बार तो अरबाज से अलग होने के लिए अर्जुन कपूर को जिम्मेदार भी ठहराया गया था। एक बार अर्जुन को रात में मलाइका के घर से आते हुए भी देखा गया था। इस वजह से दोनों के लिंक अप की खबरें तेज थीं। लेकिन अब मलाइका ने इस रिश्ते पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। डीएनए में छपी रिपोर्ट की मुताबिक मलाइका ने अर्जुन के साथ अपनी अफेयर की खबरों पर कहा, अर्जुन मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। लेकिन लोग इसका दूसरा मतलब ही निकालते हैं, जो कि सही नहीं है।

बता दें कि पिछले कई महीनों से पति अरबाज खान से अलग रह रही मलाइका अरोड़ा खान की बिल्डिंग से देर रात अर्जून कपूर को निकलते देखा गया है। पिछले काफी समय से मलाइका का नाम अर्जुन कपूर से जोड़ा जा रहा है। ये भी खबर चल रही थी कि अरबाज और मलाइका के रिश्तों कड़वाहट के पिछे अर्जून कपूर भी हो सकते हैं।  जब वो मलाइका के घर से निकल रहे थे तभी कैमरे में कैद हो गये।

रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन रात 10 बजे मलाइका के घर पहुंचे थे और उन्‍हें रात को 1:30 बजे वहां से निकालते हुए देखा गया। हालांकि कहा जा रहा है कि हो सकता है कि अर्जुन उस बिल्डिंग में किसी और से मिलने आए हो। वैसे इससे पहले भी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन को मलाइका के घर के बाहर देखा गया है। इससे पहले भी कई बार अर्जुन, मलाइका के घर आ चुके हैं।

Check Also

राखी सावंत ने लिया बड़ा फैसला

राखी सावंत हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती है। रखी ने एक बहुत बड़ा फैसला …