अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ हादसा, ICU में भर्ती

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा टीवी शो ‘क्वांटिको’ के सेट पर शूटिंग के दौरान कई चोटें आई हैं। उन्‍हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।एबीसी के निर्माता दल ने एंटरटेनमेंट टूनाइट को इस खबर की पुष्टि की हैं। टीएमजेड के अनुसार प्रियंका एक स्टंट दृश्य फिल्माते समय अपने सिर के बल गिर गई थीं. उनके सिर में चोट आई है।

प्रियंका को तत्काल ही अस्पताल ले जाया गया। ‘बेवॉच’ की अभिनेत्री को अस्पताल से छुट्टी देने से पहले कुछ घंटे तक इलाज के लिए इमरजेन्सी कक्ष में रखा गया जहां वो आराम कर रही हैं।
अभिनेत्री के प्रतिनिधि ने कहा, ‘कल रात ‘क्वांटिको’ के सेट पर मामूली घटना घटी थी। प्रियंका को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उनका इलाज किया गया। उनका इलाज जारी है।

Check Also

यूक्रेन-रूस युद्ध: क्रेमलिन ने स्वीकार किया कि यूक्रेन अभियान ‘बहुत मुश्किल’ है

क्रेमलिन ने स्वीकार किया कि यूक्रेन में उसका अभियान “बहुत मुश्किल” है, क्योंकि एक यूक्रेनी …