मेष (Aries)
सामाजिक कार्यो में रुचि। जरूरी कामों में व्यस्तता। परिवार पर कम ध्यान। उधार दिया धन वापसी के संकेत। योजनाओं पर ध्यान देंगे। अधिकारी वर्ग से प्रसन्नता।
वृषभ (Taurus)
व्यर्थ के तर्क-वितर्क में समय नष्ट न करें। परिवार के लोगों से कुछ मतभेद संभव। अधिकारी वर्ग से फटकार प्राप्त। यात्रा में कष्ट । स्वास्थ्य कमजोर। कार्यभार बढ़ेगा।
मिथुन (Gemini)
आवश्यक खर्च। महत्वपूर्ण कार्यों में गति। भाई-बहनों से मधुरता। जटिल समस्याओं से राहत। मित्र आपके हित की सोचेंगे। विरोधी कमजोर।
कर्क (Cancer)
पुराने रुके कार्यों के लिए प्रयास करें तो सफलता मिल सकती है। योजनाओं को गुप्त रखना चाहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति। धार्मिक कार्यों पर खर्च। शुभ समाचार प्राप्त।
सिंह (Leo)
इच्छित सुख सहयोग हेतु प्रयास अच्छे। परिवार की भावनाओं को समझेंगे। सौम्य स्वभाव रहेगा। स्वतंत्र निर्णय लेने में सुविधा। अधिनस्थ कर्मचारियों से अच्छा सहयोग।
कन्या (Virgo)
आपकी बात का महत्व कम होगा। परिवार आपसे समय चाहेगा। किन्तु कार्यों में व्यस्तता अधिक। व्यय भार से बजट कमजोर। लेन-देन के कार्यों में सावधानी रखें।
तुला (Libra)
परिवार को समय दे पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में कुछ सुधार हेतु प्रयास अच्छे किन्तु जीवनसाथी का सहयोग थोड़ा कम ही रहेगा। अनुभवों का लाभ प्राप्त।
वृश्चिक (Scorpio)
कामकाज को अच्छे से पूर्ण करेंगे। मन में किसी बात की दुविधा थी दूर होगी। परिवार को समय देने का मन। मित्रों से मार्गदर्शन लेने उचित समझेंगे।
धनु (Sagittarius)
दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे। वाणी में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा। कार्यों को प्राथमिकता से करेंगे। अनुभवी लोगों से मुलाकात लाभदायक।
मकर (Capricorn)
वाणी में कटुता न आने दें अन्यथा महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो सकते हैं। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। मान-सम्मान की चिंता। कार्यों में कुछ जिम्मेदारियां बढ़ेगी।
कुंभ (Aquarius)
कार्यक्षेत्र की समस्या के समाधान हेतु प्रयास करें तो लाभ होगा किन्तु विनम्रता आवश्यक। महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर से पूर्व अच्छे से जांच लेवें।
मीन (Pisces)
आवश्यक कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। आत्मविश्वास अच्छा। विरोधी कमजोर। साझेदार से महत्व प्राप्त। किसी भी प्रकार के लालच में न आएं। समझदारी से काम लेवें।