मेष (Aries)
महत्वपूर्ण कामों में सफलता। कार्यप्रणाली में सुधार। दाम्पत्य में मधुरता। शुभ समाचार प्राप्त। पारिवारिक कार्यों पर व्यय। परिश्रम का फल प्राप्त।
वृषभ (Taurus)
मित्रों व सहयोगियों से आशातीत सहयोग प्राप्त। कानूनी कार्यों में गति। मान-सम्मान में वृद्धि। दैनिक कार्य सरलता से पूर्ण। उत्साह बना रहेगा।
मिथुन (Gemini)
निर्णय लेने में सुविधा। आपके कार्यों की प्रशंसा भी होगी। पति-पत्नी में मधुरता बढ़ेगी। अनावश्यक कार्यों से दूरी बनाए रखें। खान-पान में रुचि बढ़ेगी।
कर्क (Cancer)
अविश्वसनीय लोगों से दूरी बनाए रखना चाहेंगे। कार्यों में कुछ समस्याएं भी संभव। परिवार में किसी बात पर बहस भी हो सकती है। धैर्य रखें।
सिंह (Leo)
मनोबल में वृद्धि। जीवनसाथी समय की मांग करेगा। गलत संगत से दूरी बनाए रखें तो लाभ भी अच्छा प्राप्त होगा। व्यवसायिक यात्रा संभव।
कन्या (Virgo)
संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। किसी के सहयोग से रुके काम में गति आएगी व हर्ष वृद्धि भी होगी। उलझनों का समाधान भी खोज लेंगे।
तुला (Libra)
व्यर्थ की बातों से ध्यान हटेगा व ज्ञानवर्धक विषयों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार भी कर पाएंगे। जरूरतमंदों की सहायता करना चाहेंगे।
वृश्चिक (Scorpio)
दूसरों के कामों में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें। जरूरी कागजातों पर हस्ताक्षर से पूर्व भलीभांति जांच लेवें। लेन-देन के कार्यों में जल्दबाजी न करें। भोजन के प्रति अरुचि।
धनु (Sagittarius)
अतिथि सत्कार का अवसर। अधिनस्थ लोगों से अच्छा सहयोग। मनोबल बढ़ेगा। व्यर्थ खर्च में कमी परिवार पर ध्यान दे सकेंगे।
मकर (Capricorn)
घरेलू समस्या का समाधान। कार्यक्षेत्र में अच्छा परिश्रम। अनावश्यक चिंता में कमी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क। नए अवसरों पा लाभ प्राप्त।
कुंभ (Aquarius)
आलस्य में कमी से रुके काम बन सकेंगे। वरिष्ठजनों से मार्गदर्शन लेना चाहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि। रोगी की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी।
मीन (Pisces)
आपकी बातों का महत्व कम ही रहेगा। कुछ व्यर्थ खर्च से बजट कमजोर। कानूनी कार्यों में जल्दबाजी न करें। किसी लालच में न आएं।