मेष (Aries)
जरूरी कार्यों को टालने से बचें। अतिथि सत्कार। आय के साधन बनाने हेतु प्रयास करें तो परिणाम भी अच्छे ही प्राप्त होंगे। पुरानी फालतू बातों की ओर ध्यान न दें।
वृषभ (Taurus)
वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त। नए कार्यों की शुरूआत की योजना किन्तु हल्के व्यवधान के बाद सफलता के संकेत। सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें। संतान पर ध्यान दे सकेंगे।
मिथुन (Gemini)
आपको आपकी बात रखने का अवसर मिलेगा। पुरानी अनावश्यक बातों को दोहराने से बचें। यात्रा लाभदायक व सुखद। परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा। घमण्ड करने से परहेज करें
कर्क (Cancer)
फालतू व्यय संभव जिससे वजह कमजोर। खान-पान में अति से बचें। विरोधी सक्रिय। दूसरों के काम में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें अन्यथा आपको कुछ कार्य प्रभावित हो सकते।
सिंह (Leo)
आलस्य से दूरी बनेगी । कार्यों को समयावधि में पूर्ण करना अच्छा लगेगा। लक्ष्य निर्धारण की बाधा का निवारण होगा। विद्यार्थियों को अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।
कन्या (Virgo)
कामकाज पर अच्छा ध्यान केंद्रित रहेगा। वाणी में मधुरता से कामों को आसानी से पूर्ण कर सकेंगे। वरिष्ठजनों को आपकी समस्या शांतिपूर्वक बताएं तो कुछ समाधान भी प्राप्त हो सकता है।
तुला (Libra)
कुछ बातों को लेकर मन में दुविधा रहेगी। किन्तु कार्य समय पर पूर्ण करने से खुशी भी रहेगी। आत्मविश्वास अच्छा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव भी रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio)
कामकाज में मन कम ही लगेगा। मान-सम्मान में कमी भी दिखाई देगी किन्तु धैर्यपूर्वक कार्य करने से लाभ भी प्राप्त हो सकता है।
धनु (Sagittarius)
सकारात्मक दृष्टिकोण। मन की बात परिवार को कहने का मन। विरोधी परास्त। महत्वपूर्ण कामों को समय पर पूर्ण करें। नए मित्र बनेंगे। नवीन वस्तु क्रय पर विचार।
मकर (Capricorn)
आजीविका की समस्या का समाधान। उत्साहपूर्वक कार्य करने से लाभ की स्थिति अच्छी। दूसरों की भावनाओं को भी समझें। साझेदार से मधुरता।
कुंभ (Aquarius)
मन में प्रसन्नता। आलस्य न करें अन्यथा कुछ कार्य प्रभावित हो सकते हैं। योजनाओं पर ध्यान देंगे। पारिवारिक कार्यों पर व्यय रहेगा। आत्मविश्वास अच्छा।
मीन (Pisces)
अनावश्यक बातों से ध्यान हटाएं व महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें हालांकि कुछ व्यवधान के बाद सफलता भी प्राप्त होगी। योजनाओं का गुप्त रखना चाहेंगे।