आज का राशिफल

मेष
व्यापार में उन्नति होगी। रुका पैसा अचानक ही प्राप्त होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आपकी बुद्धिमानी से सम्मान मिलेगा।

वृष

वाहन सावधानी से चलाएं। व्यापार में नए प्रस्ताव समृद्धि के संकेत देंगे। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं। अपने काम से काम रखें।
 मिथुन
यात्रा प्रवास में लाभ मिलने की संभावना बनती है। राजकार्य अथवा शासन सत्ता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आलस्य न करें। परिवार के सदस्यों की मदद रहेगी।

कर्क

व्यापार मध्यम रहेगा। कार्य में लापरवाही से बड़े नुकसान की आशंका है। व्यापारिक समस्याएं रहेंगी। आर्थिक तंगी आ सकती है।

सिंह

व्यापार अच्छा चलेगा। मन में उल्लास व जोश रहेगा जो आपके कार्य को नई गति प्रदान करेगा। सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी।

कन्या

अपने प्रयासों से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। कानूनी मामले आपके पक्ष में हल होंगे। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।
शत्रु हानि पहुँचाने का प्रयास करेंगे। आपकी व्यय करने की प्रवृत्ति आपको आर्थिक कष्ट प्रदान करेगी। शासकीय कार्यों में विघ्न आ सकते हैं।

वृश्चिक

नए कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में वृद्धि होकर आर्थिक क्षेत्र में सुधार की संभावना है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

धनु

परिवार में सुख-शांति होगी। नए कार्यों को करने से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। बचत में वृद्धि होगी।

मकर

व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में आशानुकूल लाभ होने की संभावना बनती है। वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे। वाहन तेज गति से न चलाएं।

कुंभ

पूंजी निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी। नवीन कार्य रचनाओं को साकार रूप दे सकते हैं। नौकरीपेशा के स्थानांतरण या पदोन्नति की संभावना है।

मीन

महत्वपूर्ण कार्यों में प्रतिबद्ध होकर स्वयं सक्रिय होना आवश्यक है। उच्चाधिकारियों से व्यर्थ विवाद की स्थिति को टालें। मानसिक द्वंद्व रहेगा।

Check Also

जानिए कब होंगे राम मंदिर के दर्शन ?

2 साल पहले 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के …