आज होगी दूसरी यमुना महाआरती

नई दिल्ली. सोनिया विहार में आज यमुना नदी की महाआरती होगी। महाआरती में सीएम केजरीवाल सहित दिल्ली सरकार की पूरी कैबिनेट मौजूद रहेगी। महाआरती सोनिया विहार ढ़ाई पुश्ता में शाम 4.30 बजे से शुरू होगी। आरती के साथ ही कई कल्चरल प्रोग्राम भी होंगे।

महाआरती के लिए 108 प्लेटफार्म तैयार कराए गए हैं।
सीएम करेंगे यमुना रिवर फ्रंट प्लान जनता के सामने रखा जाएगा
-सीएम अरविंद केजरीवाल इस मौके पर यमुना रिवर फ्रंट प्लान जनता के सामने रखेंगे।
-इस प्रोजेक्ट के तहत नदी के किनारे पांच किलोमीटर के दायरे को लगभग 200 करोड़ रुपए की लागत से खूबसूरत और मनोरम बनाया जाएगा।
-प्रोजेक्ट को तीन फेज में पूरा किया जाएगा। पहले फेज को अगले छह महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इस फेज में नदी में रोइंग (नौकायन -कैनोइंग (राफ्टिंग) की व्यवस्था की जाएगी। यहां पर एक मॉडर्न अखाड़ा भी बनाया जाएगा।
-सरकार का दावा है कि ये अपनी तरह का पहला इकोलॉजिकल व बायोडायवर्सिटी आधारित रिवर फ्रंट होगा।
पिछले साल गीता घाट पर हुई थी महाआरती
-पिछले साल भईया दूज के मौके पर दिल्ली सरकार ने यमुना किनारे गीता घाट पर यमुना महाआरती का आयोजन किया था। लेकिन इस बार गीता घाट का मरम्मत का काम चल रहा है जिसकी वजह से इसका आयोजन नदी के दूसरी छोर पर सोनिया विहार में किया जा रहा है।
-गीता घाट पर मेडिसिनल गार्डन (औषधीय बाग), नक्षत्र वाटिका, नवग्रह वाटिका स्थापित की जाएगी। नक्षत्र वाटिका में 27 नक्षत्रों के हिसाब से खास किस्म के वृक्ष लगाए जाएंगे। इसके अलावा तुलसी वाटिका को भी विकसित किया जाएगा।
-सरकार का दावा है कि लगभग 25 लाख रुपए की लागत से गीता घाट का डेवलपमेंट वर्क अगले दो महीने में पूरा हो जाएगा। गीता घाट को मॉर्डन रूप देने के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने घाट की पूरी जमीन डीडीए से ली है।

Check Also

एनएसई फोन टैपिंग मामला: दिल्ली उच्च न्यायालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चित्रा रामकृष्ण को जमानत दी.

नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धनशोधन …