क्या आप भी अकेली लड़कियों के बारे में ये सोच रखते हैं……………..

आज के दौर में लड़कियां खुद को किसी से कम नहीं समझतीं। लड़कों की तरह वे भी आत्मनिर्भर बन रही हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसी लड़कियों के बारे में गलत अवधारणा बनाए हुए हैं। उन्हें लगता है कि जो लड़कियां आत्मनिर्भर हैं वह बिगड़ैल होती है और सिर्फ अपने बारे में ही सोचती हैं। आइए जानते हैं कि अकेले रहने वाली लड़कियों के बारे में ज्यादातर लोग क्या सोचते हैं।
अगर किसी लड़की की उम्र ज्यादा है और वह घर से बाहर रह रही है तो ऐसे में लोग उन लड़कियों को तलाकशुदा या विधवा समझते हैं। हो सकता है कि उसने किसी निजी समस्या के कारण शादी ना की हो। या उसकी अपने पति से ना पटती हो और वह उससे अलग हो गई हो।
बिना सोचे-समझे लोग उसके चरित्र पर सवाल उठाने लगते हैं। उन्हें लगता है कि ये गलत काम की वजह से ही घर से बाहर रह रही है। लेकिन हो सकता है कि वह घर से बाहर नौकरी करने और अपना करियर बनाने आई हो या फिर किसी एग्जाम की तैयारी कर रही हो। घर पर कभी-कभी उन्हें तैयारी करने का माहौल नहीं मिल पाता जिस वजह से उन्हें घर से निकलना पड़ता है।

images-37

अगर कोई लड़की अकेले फ्लैट लेकर रह रही है और रात में देर से आती है तो लोगों को लगता है कि वह देर रात पार्टी करके या किसी लड़के से मिल कर आ रही है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं। हो सकता है कि वह नौकरी करती हो और नाइट शिफ्ट करके आ रही हो।
लोगों का मानना होता है कि ऐसी लड़कियां मां-बाप का कहा नहीं मानती होंगी इसलिए घर छोड़कर आ गई हैं, जबकि ऐसा नहीं होता। वह घर वालों की सहमति से बाहर आती हैं और बीच-बीच में अपने घर भी जाती रहती हैं। या उनके माता-पिता उनसे मिलने आते रहते हैं।
अगर कोई लड़की किसी लड़के का साथ फ्लैट शेयर करती है तो लोगों में यह बहुत बड़ी गलत अवधारणा है कि उसने उस लड़के के साथ यौन संबंध बनाया होगा। भले ही फ्लैट एक हो लेकिन उसमें कमरे अलग-अलग होते हैं। साथ ही वे अपने पेरेंट्स की सहमति से लड़के के साथ फ्लैट शेयर करती हैं। इसके अलावा वे पेइंग गेस्ट में भी रहती हैं जहां सिर्फ लड़कियां ही होती हैं।
लोगों को लगता है कि अकेले रहने वाली लड़कियां आलसी होती हैं और शादी के बाद चीजों को संभाल नहीं सकतीं। भले ही उनमें आलस भरा हो लेकिन बाहर रहने की वजह से वह हर काम व्यवस्थित तरीकों से करना जानती हैं।

Check Also

वजन बढ़ाने के लिए काली या पीली किशमिश ?

स्वस्थ रहने के लिए रोज सुबह सूखे मेवे खाने की सलाह दी जाती है। इसमें …