शारीरिक शोषण के एक आरोपी ने किये कैसे-कैसे कारनामे?

धनबाद | भिश्तीपाड़ा में एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। थाना में शिकायत के बाद जेल जाना पड़ा। फिर समझौता हुआ और पीड़िता से ही शादी की। जेल से बाहर आते ही प|ी को दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। फिर प|ी को मायके में ही छोड़ दिया। एक दिन पिता के साथ विवाहिता ससुराल पहुंची, तो यह देख कर हैरान हो गई कि पति ने चुपके से दूसरी शादी कर ली। पूछने पर कहा कि धर्म उसे चार शादी करने का इजाजत देता है। यह बात विवाहिता को नागवार लगी। इसकी शिकायत उसने धनबाद थाना में की है। विवाहिता ने पति सहित ससुर और अन्य रिश्तेदारों को आरोपी बनाया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। यह मामला देवघर के चितरा में रहने वाले सिराज अली से जुड़ा हुआ है। उसकी प|ी भिस्तीपाड़ा की रहनेवाली है।

Check Also

बारिश

चक्रवाती तूफान यास से मची तबाही, भारी बारिश से आई बाढ़, बिगड़ गए हालात

रांची: चक्रवाती तूफान यास ने कई राज्यों में तबाही मचा चूका है, वहीं यास ने …