अलीगढ़ : सासनीगेट की एडीए कॉलोनी में शनिवार दोपहर रंगरलियां मना रहे प्रेमी युगल को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा
अलीगढ़ : सासनीगेट की एडीए कॉलोनी में शनिवार दोपहर रंगरलिया मना रहे प्रेमी युगल को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। कॉलोनी में एक मकान बंद पड़ा है। दोपहर के समय बाइक पर सवार युवक-युवती इसमें पहुंच गए। दोनों को चुपके से घुसते देख आसपास के लोगों को शक हुआ। उन्होंने निगरानी शुरू कर दी। काफी देर तक वे नहीं निकले तो लोगों ने मकान में पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। दोनों ने लोगों के हाथ-पैर जोड़े और आगे ऐसी गलती न करने की बात कही। इसके बाद हिदायत देकर उन्हें छोड़ दिया गया। बाद में पुलिस भी पहुंची।