लखनऊ.समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले 28 सीटों पर अपने कैंडिडेट्स के नाम अनाउंस कर दिए हैं। बता दें, इनमें से ज्यादातर वो सीटें हैं, जहां 2012 में सपा हार गई थी। इन सीटों पर सपा ने कैंडिडेट बदल दिए हैं। कुछ ऐसे भी हैं, जो 2012 में जीते। फिर भी उनका टिकट बदल दिया गया। एक्सपर्ट्स की मानें तो इन कैंडिडेट्स का फीडबैक अच्छा नहीं था। आज आपको बताने जा रहे है कि सपा के अनाउंस किए गए कैंडिडेट्स के पीछे पूरी गणित क्या है।
- इन 28 सीटों में से 21 पर 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा को हार का सामना करना पड़ा था। जबकि 7 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।
अमांपुर (विधानसभा क्षेत्र), एटा-
2012 में विनर- ममतेश, बसपा
रनर अप- वीरेंद्र सिंह, सपा
2017 के लिए वीरेंद्र सिंह का टिकट कटा। राहुल पांडेय होंगे सपा के कैंडिडेट।
बिलग्राम (मल्लावां), हरदोई-
2012 में विनर- बृजेश कुमार, बसपा
रनर अप- कृष्ण कुमार सिंह, सपा
2017 के लिए कृष्ण कुमार का टिकट कटा। अनीस मंसूरी होंगे सपा के कैंडिडेट
तिलोई, अमेठी-
2012 में विनर- डॉ. मो. मुस्लिम, कांग्रेस
रनर अप- मयंकेश्वर शरण सिंह, सपा
2017 के लिए मयंकेश्वर का टिकट कटा। जैनुल हसन होंगे सपा के कैंडिडेट।
जगदीशपुर, अमेठी-
2012 में विनर- राधे श्याम, कांग्रेस
रनर अप- विजय कुमार, सपा
2017 के लिए विजय कुमार का टिकट कटा। विमलेश सरोज होंगे सपा के कैंडिडेट।
कालपी, जालौन-
2012 में विनर- उमाकांती, कांग्रेस
रनर अप- संजय सिंह, बसपा
2017 के लिए सपा से अनूप कुमार सिंह होंगे कैंडिडेट।
खागा, फतेहपुर-
2012 में विनर- कृष्णा पासवान, बीजेपी
रनर अप- मुरलीधर, बसपा
2017 के लिए सपा से पहले ओम प्रकाश गिहार को टिकट दिया गया। बाद में बदलकर विनोद पासी को कैंडिडेट बनाया गया।
बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर-
2012 में विनर- नवाजिश आलम खान, सपा
रनर अप- राजपाल सिंह बालियान, आरएलडी
2017 के लिए सपा से कंवर हसन होंगे कैंडिडेट।
चरथावल, मुजफ्फरनगर-
2012 में विनर- नूर सलीम राणा, बसपा
रनर अप- विजय कुमार, बीजेपी
2017 के लिए सपा से अब्दुल्ला राणा होंगे कैंडिडेट।
मुजफ्फरनगर-
2012 में विनर- चितरंजन स्वरूप, सपा
रनर अप- अशोक कंसल, बीजेपी
2017 के लिए सपा से गौरव स्वरूप होंगे कैंडिडेट।
स्वार, रामपुर-
2012 में विनर- नवाब काजिम अली खान, कांग्रेस
रनर अप- लक्ष्मी सैनी, बीजेपी
2017 के लिए सपा से अब्दुल्ला आजम होंगे कैंडिडेट।
चमरुआ, मुरादाबाद-
2012 में विनर- अली युसूफ अली, बसपा
रनर अप- नसीर अहमद खान, सपा
2017 लिए भी नसीर ही होंगे सपा के कैंडिडेट।
बिलासपुर, रामपुर-
2012 में विनर- संजय कपूर, कांग्रेस
रनर अप- बीना भारद्वाज, सपा
2017 के लिए बीना ही होंगी सपा की कैंडिडेट।
बड़ौत, बागपत-
2012 में विनर- लोकेश दीक्षित, बसपा
रनर अप- अश्वनी कुमार आरएलडी
2017 के लिए सपा से विजय कुमार चौधरी होंगे कैंडिडेट।
दादरी, गौतमबुद्धनगर-
2012 में विनर- सतवीर सिंह गुर्जर, बसपा
रनर अप- नवाब सिंह नागर, बीजेपी
2017 के लिए सपा से रवींद्र भाटी (एडवोकेट) होंगे कैंडिडेट।
शिकारपुर, बुलदंशहर-
2012 में विनर- मुकेश शर्मा, सपा
रनर अप- अनिल कुमार, बसपा
2017 के लिए सपा से राकेश शर्मा होंगे कैंडिडेट।
संडीला, हरदोई-
2012 में विनर- कुंवर महाबीर सिंह, सपा
रनर अप- अब्दुल मन्नान, बसपा
2017 के लिए सपा से अब्दुल मन्नान।
मीरगंज, इलाहाबाद-
2012 में विनर- सुल्तान बेग, बसपा
रनर अप- डॉ. डीसी वर्मा, बीजेपी
2017 के लिए सपा से सराफतयार खान होंगे कैंडिडेट।
बरेली शहर-
2012 में विनर- डॉ. अरूण कुमार, बीजेपी
रनर अप- डॉ. अनिल शर्मा, सपा
2017 के लिए सपा से राजेश अग्रवाल होंगे कैंडिडेट।
तिलहर, शाहजहांपुर-
2012 में विनर- रोशन लाल वर्मा, बसपा
रनर अप- अनवर अली, सपा
2017 के लिए सपा से कादिर अली होंगे कैंडिडेट।
कानपुर कैंट-
2012 में विनर- रघुनंदन सिंह भदौरिया, बीजेपी
रनर अप- मो. हसन रूमी, सपा
2017 के लिए सपा से अतीक अहमद होंगे कैंडिडेट।
बांदा-
2012 में विनर- विवेक कुमार सिंह, कांग्रेस
रनर अप- दिनेश चंद्र शुक्ला, बसपा
2017 के लिए सपा से हसनुद्दीन सिद्दीकी होंगे कैंडिडेट।
मंझनपुर, कौशांबी-
2012 में विनर- इंद्रजीत सरोज, बसपा
रनर अप- शिवमोहन चौधरी, सपा
2017 के लिए सपा से शिव मोहन धोबी होंगे कैंडिडेट।
बारा, इलाहाबाद-
2012 में विनर- डॉ. अजय कुमार, सपा
रनर अप- भोलानाथ चौधरी, बसपा
2017 के लिए सपा से अजय भारतीय होंगे कैंडिडेट।
रूदौली, फैजाबाद-
2012 में विनर- राम चंद्र यादव, बीजेपी
रनर अप- अब्बास अली जैदी, सपा
2017 के लिए सपा से बृज किशोर सिंह होंगे कैंडिडेट।
रुद्रपुर, देवरिया-
2012 में विनर- अखिलेश प्रताप सिंह, कांग्रेस
रनर अप- मुक्ति नाथ यादव, सपा
2017 के लिए सपा से अनुग्रह नारायण सिंह होंगे कैंडिडेट।
बरहज, देवरिया-
2012 में विनर- प्रेम प्रकाश सिंह, सपा
रनर अप- रेनू जायसवाल, बसपा
2017 के लिए सपा से गेना लाल यादव होंगे कैंडिडेट।
मोहम्मदाबाद, गाजीपुर-
2012 में विनर- सिब्गातुल्ला अंसारी, कौमी एकता दल
रनर अप- राजेश राय, सपा
2017 के लिए सपा से सिब्गातुल्ला अंसारी होंगे कैंडिडेट।
माधवगढ़, जालौन-
2012 में विनर- संतराम
रनर अप- केशवेंद्र सिंह, सपा
2017 के लिए सपा से आरपी निरंजन होंगे कैंडिडेट।