अनिल बैजल ने ली दिल्ली के नए उपराज्यपाल पद की शपथ, CM केजरीवाल भी शामिल

नई दिल्ली। पूर्व प्रशासनिक अधिकारी अनिल बैजल शनिवार को दिल्ली के नए उपराज्यपाल पद की शपथ ली। शनिवार सुबह 11 बजे राजनिवास में उन्हें उपराज्यपाल पद की शपथ दिलाई गई।

इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे। उपराज्यपाल बनने के बाद अनिल बैजल के सामने सबसे बड़ी चुनौती दिल्ली सरकार के फैसलों की फाइलें जांचने के लिए गठित शुंगलू कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करना होगा।

इसके अलावा दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के ओएसडी को लेकर सीबीआइ ने कार्रवाई शुरू की है, दिल्ली सरकार में अन्य पदों पर हुई नियुक्तियों की जांच भी बड़ा सवाल होगा।

उपराज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत अन्य मंत्री व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। नए उपराज्यपाल बारे में कहा जा रहा है कि वह भी सरकार को उसी तरह चलाएंगे, जैसे एक केंद्र शासित प्रदेश को चलाया जाता है। अनिल बैजल केंद्रीय गृहसचिव भी रह चुके हैं।

Check Also

,क्या है अखिलेश यादव का ‘मिशन दक्षिण’,?

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadva) आज से कर्नाटक (Karnataka) …