Bigg Boss 10 : घरवालों के बीच उलझने और भी ज्यादा बढ़ने लगी हैं……………

बिग बॉस 10 में टास्क अब समय के साथ और भी ज्यादा मजेदार होते जा रहे हैं। मगर इसी कारण घरवालों के बीच उलझने और भी ज्यादा बढ़ने लगी हैं। विशेषकर जब से प्रियंका जग्गा घर में लौटी हैं तो ऐसे मामले बढ़ गए हैं। आलम यह है कि हर दिन किसी नए सदस्य से प्रियंका का झगड़ा हो रहा है।
ताजा मामला लोपामुद्रा और प्रियंका जग्गा का है। टैक्सी स्टैंड टास्क में प्रियंका को भी जिम्मेदारी दी गई है। वो नतीजतन घरवालों से पैसा छिनने की कोशिश कर रही हैं। पहले लोपामुद्रा, बाद में रोहन मेहरा और फिर जेसन। हालात ऐसे बन गए कि मनवीर को खुद प्रियंका जग्गा से बोलना पड़ा ‘किसी से पैसे लेने के लिए झगड़ा मत करो।’

lopa-mudra-2-7मैरिटल रेप को लेकर यह सोचती हैं कटरीना कैफ
बावजूद इसके प्रियंका जग्गा मानने को तैयार ही नहीं दिख रही हैं। जेसन को बिग बॉस ने जब माइक पहनने का कहा तो प्रियंका ने ही जेसन पर जुर्माना लगा दिया। उधर प्रियंका और मनवीर को बात करते देख स्वामी ओम का पारा चढ़ रहा है। वो भी सदस्यों से झगड़ने में लगे हुए नजर आएंगे
इसके बीच बानी और गौरव चोपड़ा में भी विवाद होता दिखाई दे रहा है। बानी इस बार भी गौरव के रवैये से आहत है जबकि गौरव भी उखड़े-उखड़े से नजर आ रहे हैं। मनु के जाते ही मोनालिसा एकदम से गायब हो गई हैं। न वो कुछ बोल रही हैं और न कुछ कर रही हैं। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में क्या होता है।
रोहन से भी हुआ प्रियंका जग्गा का झगड़ा।

Check Also

शाहरुख खान की फिल्म ‘पथान’ ने बॉक्स ऑफिस पर 15वें दिन तोड़े कई रिकॉर्ड 500 करोड़ रुपये की उम्मीद.

शाहरुख खान की एक्शन फिल्म ‘पथान’ रिलीज के दो हफ्ते बाद भी टिकट खिड़की पर …