मेरठ, 23 जनवरी। यूपी में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन बचा है और सभी राजनीतिक दलों ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। केवल रालोद ने सिवालखास सीट को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। मतदाता उत्सुकता से विभिन्न पार्टियों का दंगल देख रहे हैं और कोई भी संकेत नहीं दे रहे। ऐसे में फिलहाल मेरठ की सभी विधानसभा सीटों की तस्वीर उलझी हुई है। मेरठ जनपद में सात विधानसभा सीटों पर भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा, रालोद ने अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। केवल सिवालखास सीट पर रालोद अभी स्थिति साफ नहीं कर पाया है। सपा और कांग्रेस गठबंधन के कारण मेरठ दक्षिण और कैंट सीट कांग्रेस के खाते में चली गई है। जबकि सिवालखास, किठौर, मेरठ शहर, हस्तिनापुर, सरधना सीटों पर सपा ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं।
मेरठ दक्षिण के सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी और कैंट से परविंदर ईशू को सपा ने बिना सिंबल के ही लौटा दिया। मेरठ कैंट से कांग्रेस ने अपने पुराने नेता रमेश धींगड़ा और दक्षिण से आजाद सैफी पर दांव खेला है। नामांकन प्रक्रिया खत्म होने में अब केवल एक दिन बचा है, लेकिन वोटरों की चुप्पी से सभी राजनीतिक दलों में खलबली मची हुई है। भाजपा द्वारा कैंट सीट से सत्यप्रकाश अग्रवाल पर दांव खेले जाने से वहां पर भी अन्य दावेदार परेशान है। रालोद में सबसे ज्यादा घमासान सिवालखास सीट पर 2012 में रालोद जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह ने चुनाव लड़ा था। इस बार भी वह प्रबल दावेदार है। इसके अलावा यहां पर टिकट के दावेदारों की लंबी लाइन है। डाॅ. राजकुमार सांगवान, सुनील रोहटा, पूर्व एमएलसी जगत सिंह, विनय मल्लापुर, रणवीर दहिया आदि सबसे आगे चल रहे हैं। मेरठ शहर सपा — रफीक अंसारी भाजपा — डाॅ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी बसपा — पंकज जौली मेरठ दक्षिण कांग्रेस — आजाद सैफी भाजपा –सोमेंद्र तोमर बसपा –याकूब कुरैशी रालोद –पप्पू गुर्जर मेरठ कैंट कांग्रेस –रमेश धींगड़ा भाजपा –सत्यप्रकाश अग्रवाल बसपा –सत्येंद्र सोलंकी रालोद –संजीव धामा किठौर सपा –शाहिद मंजूर भाजपा –सत्यवीर त्यागी बसपा –गजराज नागर रालोद –मतलूब गौड़ हस्तिनापुर सपा –प्रभुदयाल वाल्मीकि भाजपा –दिनेश खटीक बसपा –योगेश वर्मा रालोद –कुसुम प्रधान सरधना सपा –अतुल प्रधान भाजपा –संगीत सोम बसपा –इमरान कुरैशी रालोद –वकील चौधरी सिवालखास सपा –गुलाम मोहम्मद भाजपा –जितेंद्र सतवाई बसपा