एक दूजे का दामन थामे 15 जोड़े!

जमशेदपुर: समाधान संस्था का सामूहिक विवाह कार्यक्रम मंगलवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल मैदान में धूमधाम से संपन्न हो गया। संध्या में हुए इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 15 मंडपों में एक साथ 15 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंध गए। अलग-अलग पंडितों ने सभी जोड़ों का उनके रीति-रिवाज के हिसाब से विवाह संपन्न कराया। इससे पूर्व अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर दूल्हे व बराती बैंड बाजा के साथ नाच-गान करते हुए विवाह स्थल पहुंचे। दूल्हे सफारी सूट में थे तो दुल्हन के लिए लाल रंग की साड़ी मुहैया उपलब्ध करायी गई थी। विवाह स्थल पर आतिशबाजी भी की गयी।

संस्था के मुख्य संरक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सदस्यों ने पिछले चार माह से दिन रात मेहनत की। इसके तहत शादी के लिए इच्छुक जोड़ों की पहले जांच पड़ताल की गई। फिर 15 जोड़ों को शादी के लिए सहमति प्रदान की गई। दिनेश के मुताबिक इस कार्यक्रम को नो प्लास्टिक जोन घोषित किया गया था। जिसके तहत विवाह स्थल पर प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया गया।

 

 

दांपत्य सूत्र में बंधे जोड़ों को पूरी गृहस्थी भी प्रदान की गई। संरक्षक दिनेश ने बताया कि दांपत्य जीवन बसाने के लिए पलंग, आलमारी, टेबल पंखा, आयरन, अटैची, पांच जोड़ी साया साड़ी व ब्लाउज, दूल्हे के लिए सूट, गद्दा, तकिया, कंबल, दो सेट चादर, हाथ घड़ी, श्रंगार बाक्स, 111 पीस बर्तन सेट, मोल्डेड कुर्सी, ब्राइडल सेट और हाथों कस चूड़ा, मंगटिका, पायल, बिछिया, मंगलसूत्र, नथिया, चप्पल,जूता, पगड़ी, स्वेटर, शॉल, प्रत्येक जोड़े के लिए 1000 रुपये का संयुक्त खाता, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना के तहत 2 लाख रुपये का बीमा, हर जोड़े के बीमा की राशि का भुगतान समाधान संस्था द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लजीज भोजन की व्यवस्था भी की गयी थी।

 

हुए एक दूसरे के

मुचीराम हेम्ब्रम संग धानी टुडू, राज मुखी संग रीना कुमारी, सागर साहू संग पूजा भुइयां, संतोष राम संग अंजली राय, रमेश भुइयां संग प्रिया कुमारी, कैलाश कुमार संग पूजा कुमारी, कलय हो संग रेणुका हो, खेलाराम सोरेन संग पानो मुर्मू, मोहन मार्डी संग शालजे महाली, विवेक दीप संग नेहा सिंह, गौतम कालिंदी संग शिल्पा शंकर, हरीशचंद्र पात्रा संग मीना पान, रामजीत सोरेन संग रूकमणी टुडू, सोनू पात्रो संग वर्षा कुमारी तथा अमित कर्मकारी संग उर्मिला मिश्रा।

 

नवदंपती को दिया आशीर्वाद

विवाहित जोड़ों में नेहा सिंह कदमा व पूजा कुमारी गदड़ा का कन्यादान समाधान की सदस्य रुचिता छाबरा व अंकित छाबरा ने किया। बारातियों का स्वागत आरती उतार कर समाधान संस्था के सदस्यों व अन्य गणमान्य लोगों ने किया। मंच पर सामूहिक वरमाला का आयोजन किया गया।

वैवाहिक स्थल पर गायक सुजेल चटर्जी के गजल व फिल्मी गीतों का लोगों ने जमकर आनंद उठाया। इस अवसर पर डांस व नृत्य की प्रस्तुती की गयी। इस अवसर पर आशीष गुलाटी ने आतिशबाजी व खुशी डिजीटल स्टूडियो, जाली स्टूडियो की ओर से सहयोग व सेवा उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश कुमार, पूनम विग, हरजीत भाटिया, मुन्ना अग्रवाल, चंद्रशेखर मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, कुलवंत सिंह बंटी, अनिल सिन्हा, अमिता, कुलजीत, बीना खिरवाल, पूनम साहू, रेमन कुमार, सुनीता सचदेव, मधु प्रसाद, रोमी, रमेश खंडेलवाल, सुशांतो पांडा, रुचिता विग, अंजली सिंह, तनवीर, अंकित आनंद, सोनिया साहू, प्रोबीर चटर्जी, श्रीनिवास राव के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Check Also

बारिश

चक्रवाती तूफान यास से मची तबाही, भारी बारिश से आई बाढ़, बिगड़ गए हालात

रांची: चक्रवाती तूफान यास ने कई राज्यों में तबाही मचा चूका है, वहीं यास ने …