एसी बस स्टॉप की खूबसूरती से गदगद सीएम, एयरपोर्ट स्टाइल में बनवाओ और बस अड्डे!

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के पहले एसी बस अड्डे का लोकार्पण मंगलवार को किया। इसकी खूबसूरती से गदगद सीएम ने परिवहन निगम के अफसरों से कहा कि दूसरे शहरों में भी एयरपोर्ट स्टाइल के बस अड्डे बनवाओ। उन्होंने कहा कि ऐसे बस अड्डे पर गंदगी न होने पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। नए बस अड्डे की सेवाएं यात्रियों को मिलना शुरू हो गई हैं।
मंगलवार की शाम सीएम कैसरबग बस अड्डे की पोर्टिको में उतरे।

साथ में मौजूद थे पूर्व परिवहन मंत्री यासर शाह। लोकार्पण करते हुए परिवहन निगम के चेयरमैन प्रवीर कुमार, प्रमुख सचिव (परिवहन) आराधना शुक्ला एवं प्रबंध निदेशक मृत्युंजय कुमार नारायण को निर्देश दिए कि ऐसे बस अड्डे और बनवाओ। मथुरा एवं नीमसार में बन रहे बस अड्डे का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए, जिससे धार्मिक स्थल जाने वाले लोगों को सहूलियत मिले।  कैसरबाग बस अड्डे पर ही सीएम ने साधारण व लोहिया सेवा की 10 बसों को हरी झंडी दिखाई। इनमें पांच-पांच बसें कैसरबाग और चारबाग अड्डे से चलेगी। लोहिया बस का साधारण बस के सापेक्ष 25 फीसदी किराया कम होगा। लखनऊ से वाया इटावा, आगरा होते हुए जयपुर के लिए दो साधारण बस का शुभारंभ कर दिया।

लखनऊ से जयपुर का सफर 588 रुपये

रोजाना लखनऊ के चारबाग और जयपुर से एक-एक बस चलेगी। अब यात्री महज 588 रुपये के किराये में साधारण बस से लखनऊ से जयपुर का सफर कर सकेंगे।  जबकि लखनऊ से कन्नौज के लिए दो बसों का संचालन कैसरबाग बस अड्डे से शुरू हुआ। ये बसें मल्लावां होकर गंतव्य को जाएंगी।
बस का किराया रुपये में
रूट (चारबाग से )                         समय            किराया
लखनऊ-इटावा-आगरा-जयपुर    शाम 6:00        588
लखनऊ-शाहगंज-आजमगढ़       सुबह 8:30        245
लखनऊ-रायबरेली- इलाहाबाद    सुबह 7:15        201
जयपुर-आगरा-इटावा-लखनऊ    अपराह्न 3:20     588
लखनऊ-कानपुर-औरैया-इटावा   शाम 5:00         258

रूट (कैसरबाग से )                       समय             किराया
लखनऊ-हरदोई-सांडी                सुबह 7:00         119
लखनऊ-हरदोई-सांडी                सुबह 7:30         119
लखनऊ-मल्लावां-कन्नौज        सुबह 7:00         115
लखनऊ-मल्लावां-कन्नौज        सुबह 7:30         115
लखनऊ-बहराइच                       सुबह 7:00         125

Check Also

जयंत ने बीजेपी को दिया, जोर का झटका धीरे से !

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले,राष्ट्रीय राजनीति में मानो एक सैलाब सा ला दिया हो …