ताइवान की संसद में हाथापाई, कई सांसद घायल

ताइपेई- सरकारी छुट्टियां घटाने पर ताईवान की संसद में विपक्षी पार्टी ने जमकर हाथापाई की। इसमें कई लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 3 घायल मेंबर्स को हॉस्पिटल भी ले जाना पड़ा। बता दें कि ताइवान की रूलिंग डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (DPP) ने एक अमेंडमेंट बिल पास किया था। बिल मेें 7 सरकारी छुट्टियां कम कर दी गई।
taiwan-3-new_1481212469
रूलिंग पार्टी पर वर्कर्स से धोखे का आरोप…
– कंट्रोवर्शियल अमेंडमेंट बिल पर मंगलवार को डिबेट चल रही थी। इस दौरान अपोजिशन की कुओमिंटांग पार्टी के मेंबर्स ने विरोध शुरू कर दिया।
– कुओमिंटांग पार्टी का कहना था कि रूलिंग डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने पब्लिक हॉली-डे घटाकर वर्कर्स के साथ धोखा किया है।
– इसके बाद अपोजिशन मेंबर्स ने हंगामा शुरू कर दिया। मेन चैंबर के मंच पर अपोजिशन मेंबर्स ने जमकर धक्का-मु
क्की और नारेबाजी की।
पार्लियामेंट के बाहर फेंकाtaiwan-2-new_1481212469 स्मोक बम
– अपोजिशन पार्टी वर्कर्स और लेबर एक्टिविस्ट ने पार्लियामेंट के बाहर स्मोक बम फेंका और पुलिस वालों से भी धक्का-मुक्की की।
– लेबर एक्टिविस्ट
को संभालने के लिए ताइवान पार्लियामेंट के बाहर 1000 से ज्यादा पुलिसवाले तैनात किए गए।
– अमेंडमेंट बिल को लेकर झड़पें बढ़ने के लिए एक हफ्ते पहले DPP मेंबर पर हमले की घटना को वजह माना जा रहा है।
– अमेंडबिल को लेकर ताइवान में लगातार रैलियां, धरने और भूख हड़ताल हो रही हैं।
– विरोधी ता
इवान प्रेसिडेंट साइ इंग वेन के झंडे भी जला रहे हैं और उन पर मजदूरों से धोखे का आरोप लगाया जा रहा है।
क्यों है अमेंडमेंट बिल पर हंगामा
– अमेंडमेंट बिल में कहा गया है कि वर्कर्स को एक हफ्ते में एक वीक ऑफ जरूर मिलेगा।
– बिल मेें ये भी कहा गया है कि वीक ऑफ के अलावा वर्कर्स को एक रेस्ट डे भी मिलेगा।
– लेकिन, अगर रेस्ट डे पर वर्कर को काम करने के लिए कहा गया तो उसे इस दिन के हाई रेट्स चुकाए जाएंगे।
– बिल में वीकली ऑफ और रेस्ट डे तो दिया गया, लेकिन 7 सरकारी छुट्टियां कम कर दी गईं। इसके बाद लेबर एक्टिविस्ट और विपक्षी पार्टियों ने हंगामा शुरू कर दिया।

Check Also

INDIA :पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल पहुंचे भारत !

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की …