कलेक्टर का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को आई चोट

जशपुर- कलेक्टर प्रियंका शुक्ला का वाहन गुरुवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कलेक्टर सुरक्षित हैं, लेकिन उनके ड्राइवर को चोटें आई हैं। घायल ड्राइवर को सीएचसी करतला में तीन टांके लगाए गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद वे दूसरे वाहन से रवाना हो गए।

jashpur_collector_car_accident_2016121_151657_01_12_2016

जानकारी के मुताबिक कलेक्टर प्रियंका शुक्ला बिलासपुर हाईकोर्ट से वापस लौट रहीं थी। इस दौरान एक जगह सड़क पर काम चल रहा था जहां गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क से नीचे उतरकर मिट्टी में जा धंसी। घटना के सूचना मिलते ही आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए थे।

Check Also

मंत्रिमंडल में फेरबदल: नई मंत्रिपरिषद में भी 11 महिलाओं के होने की उम्मीद

मंत्रिमंडल में फेरबदल: नई मंत्रिपरिषद में भी 11 महिलाओं के होने की उम्मीद

केंद्रीय मंत्रिपरिषद, जिसे आज शाम नए लोगों के शपथ ग्रहण के साथ विस्तारित किया जाएगा, …