जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने सरकार के तीन साल पूरे होने से पहले कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार के कामकाज की तुलना भाजपा सरकार से की। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा वार करते हुए कहा कि पांच साल में कांग्रेस उतना भी काम नहीं कर पाई, जितना हमारी सरकार ने 3 साल में कर दिखाए
– परनामी ने हर तरह के कामकाज सरकार के गिनाए।
– उन्होंने पानी पर खर्च किए कामकाज के बारे में बताया तो कृषि कनेक्शनों के बारे में भी खुलासा किया।
– तीन साल में 6132 ट्यूबवेल स्थापित किए। जबकि कांग्रेस सरकार ने केवल साढ़े पांच हजार।
– भाजपा सरकार ने 1129 आरओ प्लांट लगाए, जबकि कांग्रेस सरकार ने पांच वर्ष में केवल 33 आरओ प्लांट चालू किए।
– भाजपा सरकार ने 12508 करोड़ रुपए सड़कों पर खर्च किए। जबकि कांग्रेस सरकार ने सड़काें के निर्माण केवल आधी राशि खर्च की।
– 5 हजार किलोमीटर पर नए राजमार्ग घोषित कराए भाजपा सरकार ने। जबकि केवल 174 किलोमीटर लंबाई में नए राजमार्ग घोषित कर पाई कांग्रेस सरकार।
– मेवात क्षेत्र में 2116 काम पूरे किए, जबकि कांग्रेस सरकार ने 1061 काम पूरे कराए।
– पंचायत राज में हमने तीन साल में राज्य वित्त आयोग के तहत 4 हजार करोड़ से ज्यादा राशि ट्रांसफर की, जबकि कांग्रेस आधा भी नहीं कर पाई।
– 1222 जनजाति बालिकाओं को मुफ्त स्कूटी हमारी सरकार में वितरित की। जबकि कांग्रेस ने केवल 773 स्कूटी वितरित की।
– ऐसा ही आंकड़ा स्वरोजगार का है, जिसमें जनजाति लोगों को फायदा तब नहीं दिया गया।
– सामाजिक न्याय के तहत करीब दो लाख व्यक्तियों को तीन साल में हमारी सरकार ने लाभान्वित किया। जबकि कांग्रेस सरकार ने पांचवां हिस्सा भी लाभान्वित नहीं किया।
– पहली बार रिसर्जेंट राजस्थान के माध्यम से इन्वेस्टमेंट लेकर आई भाजपा सरकार।
इन विभागों के बारे में भी तुलनात्मक आंकड़े परनामी ने प्रेस कान्फ्रेंस में रखी
– प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने सरकार के कामकाज पर बात करते हुए प्रेस कान्फ्रेंस में पर्यटन, कला एवं संस्कृति, चिकित्सा विभाग, कौशल उद्यमिता, शिक्षा, स्कूलों के क्रमोनयन, स्कूली टीचर्स, पंचायती राज संस्थाओं, पालनहार योजना, अल्पसंख्यकों के कल्याण सहित सभी विभागों में किए गए कामकाज के बारे में बताया।
– उन्होंने कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल की तुलना में भाजपा सरकार के तीन साल के कार्यकाल को बेहतर बताया।
– परनामी ने कहा कि भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र की 72 प्रतिशत घोषणाएं पूरी की जा चुकी हैं। केवल 28 फीसदी घोषणाएं शेष रही हैं, उन्हें भी जल्द ही पूरा किया जाएगा।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को आगे बढ़ाने और मजबूत करने का काम कर रहे हैं तो मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राजस्थान को आगे बढ़ाने और मजबूत करने का काम कर रही हैं।
– उन्होंने सवालों के जवाब में कहा कि बिजली कंपनियों पर भारी कर्ज था, उसे भी दूर करने के लिए भाजपा सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं।