दबंगों का कहर जारी, किसान के मुंह में मिट्टी भरी और जमकर पीटा!

दबंगों ने खेत में काम रहे किसान पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। उन्‍होंने उसके मुंह में मिट्टी भी भर दी। मार मारकर अस्‍पताल पहुंचा दिया।

 

रुद्रपुर: भूमि विवाद के चलते दबंगों ने खेत में काम रहे किसान पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। उन्होंने उसके मुंह में मिट्टी भी भर दी। विरोध करने पर वहां काम कर रहे एक और युवक पर भी हमला कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सतपाल सिंह पुत्त गुरपाल सिंह निवासी भुरारानी रोड रुद्रपुर का भगवानपुर स्थित भूमि का पड़ोसी से विवाद चल रहा है। दोपहर के वक्त वह अपने यहां काम करने वाले मनीष के साथ खेत पर गया था। तभी आधा दर्जन दबंगों ने लाठी डंडों से हमला कर सतपाल सिंह और उसके साथी मनीष को घायल कर दिया।

Check Also

Nokia C22 भारत में 13MP मुख्य कैमरे के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

नोकिया ने बाजार में अपना नवीनतम बजट सेगमेंट डिवाइस नोकिया सी 22 लॉन्च किया है, …