केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज रांची में

रांची। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को रांची आ रहे हैं वे सीआइएसएफ के नए कैंप परिसर का धुर्वा के तिरिल में उद्घाटन करेंगे। उनकी सुरक्षा में 250 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात होंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। उनके रांची आगमन पर एयरपोर्ट से लेकर धुर्वा स्थित सीआइएसएफ कांप्लेक्स तक चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात होंगे। इन रूटों पर गहनता से छानबीन और पूरी सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है। कई जगहों पर मजिस्ट्रेटों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

 

 
नक्सल गतिविधियों की वजह से अतिरिक्त सुरक्षा
ग्रामीण क्षेत्रो में माओवादियों और नक्सलियों की बढ़ रही गतिविधि की वजह से अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। हालांकि पुलिस-प्रशासन के पास किसी भी राजनीतिक या सामाजिक संगठनों की ओर से कोई विरोध प्रदर्शन की सूचना नहीं है। पुलिस ने सुरक्षा के चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था किए हैं।

Check Also

इस शख्स की मौत के बाद बीजेपी में मच गया घमासान !

2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से एक ऐसा चेहरा सुर्खियों में बना रहा,जिसको …