क्या एलियन आते थे इस नदी के किनारे सैर करने!

पवित्र नर्मदा नदी अमरकंटक से 1300 किमी का सफर तय कर खंभात की खाड़ी में अरब में मिल जाती है। नर्मदा नदी को विश्व की सबसे प्राचीन नदियों की श्रृंखला में गिना जाता है।

नर्मदा घाटी में डायनासोर के अंडे भी पाए गए थे। यहां कई विशालकाय प्रजातियों के कंकाल भी मिले हैं। माना जाता है इस नदी के किनारे एलियन सैर करने आते थे।

रायसेन के करीब 70 किलोमीटर दूर घने जंगलों के शैलचित्रों के आधार पर अनुमान जताया है कि प्रदेश के इस हिस्से में दूसरे ग्रहों के प्राणी एलियन आए होंगे। यहां आदिमानव ने इन शैलचित्रों में उड़नतश्तरी की तस्वीर भी उकेरी है। इसके पास ही एक आकृति दिखाई देती है जिसका सिर एलियन जैसा है।

रायसेन के पास मिले शैलचित्र आदिमानव के तत्कालीन जीवनशैली से भी मेल नहीं खाते हैं। खान के अनुसार कुछ इसी तरह के चित्र भीमबैठका और रायसेन के फुलतरी गांव की घाटी में भी मिले हैं। माना जाता है कि भीमबैठका के शैलचित्र करीब 35 हजार वर्ष पुराने हैं।

मान्यता है कि दूसरे ग्रहों के प्राणियों का नर्मदा घाटी के प्रागैतिहासिक मानव से कुछ न कुछ संबंध जरूर रहा है। यह संबंध किस प्रकार का था इस पर शोध जारी है।

Check Also

जानिए कब होंगे राम मंदिर के दर्शन ?

2 साल पहले 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के …