किया पार्टी से धोखा- खुद की दुकान खोल दूसरों की बंद करने निकले कांग्रेसी!

पार्टी से धोखा, अपनी दुकान खोलकर दूसरों की बंद कराने निकले कांग्रेसी

 

भिलाई-दुर्ग। नोटबंदी के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस का बंद बेअसर रहा। आम व्यापारियों की दुकानें सामान्य दिनों की तरह खुली रहीं। वहीं नोटबंदी के विरोध का राग अलापने वाले कांग्रेस के बड़े नेताओं की खुद की दुकानें दिन भर खुली रहीं। अपनी दुकानें खोलकर कांग्रेसी नेता दूसरों की दुकानें बंद कराने निकले थे। अपना प्रतिष्ठान खोलने वाले कांग्रेसियों ने न केवल पार्टी से धोखा किया, वरन प्रधानमंत्री के नोटबंदी का भी परोक्ष रूप से समर्थन भी किया।

केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर नोटबंदी के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश के साथ ही जिले में भी कांग्रेस ने बंद का समर्थन किया। दुर्ग में बाजार में पहुंचने के पहले ही बस स्टैंड में एकत्रित हुए विधायक अरुण वोरा, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आरएन वर्मा सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उन्हें केन्द्रीय जेल दुर्ग ले गई। वहीं भिलाई में भी बंद कराने निकले कांग्रेसियों को सेक्टर-10 से भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कुछ कांग्रेसियों ने स्वयं ही केन्द्रीय जेल पहुंचकर गिरफ्तारी दी।सीएसपी दुर्ग एनपी उपाध्याय ने बताया कि 99 कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें 72 पुरुष और 27 महिलाएं शामिल थीं। गिरफ्तार कांग्रेसियों को दोपहर दो बजे छोड़ दिया गया। भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष श्रीमती उषा टावरी ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश व्यापी बंद को व्यापारियों ने नकारते हुए प्रधानमंत्री के नोटबंदी का खुला समर्थन किया है। भिलाई-3 चरौदा निगम के नतीजे इस बात का ताजा प्रमाण हैं कि नोटबंदी के फैसले का आम जनता ने भी समर्थन किया है।

Check Also

इस शख्स की मौत के बाद बीजेपी में मच गया घमासान !

2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से एक ऐसा चेहरा सुर्खियों में बना रहा,जिसको …