उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार 20 जनवरी से अपना प्रचार अभियान शुरू करने वाले थे।
देवरिया से शुरू होना था प्रचार अभियान:
- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है।
- जिसके तहत सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार 20 जनवरी से अपना प्रचार अभियान शुरू करने वाले थे।
- लेकिन किन्हीं अपरिहार्य कारणों से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपना चुनावी दौरा निरस्त कर दिया है।
- अखिलेश यादव का यह कार्यक्रम देवरिया के रोपन छपरा में होने वाला था।
गठबंधन के ऐलान के बाद शुरू होगा प्रचार अभियान:
- सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी विधानसभा चुनाव के तहत शुक्रवार से अपना प्रचार अभियान शुरू करने वाले थे।
- लेकिन किन्हीं कारणों से अखिलेश यादव ने अपना दौरा रद्द कर दिया है।
- सूत्रों के अनुसार, अखिलेश यादव पहले गठबंधन के मामले को साफ़ कर लेना चाहते हैं।
- अखिलेश यादव उसके बाद ही प्रचार अभियान पर निकलेंगे।
- सूत्रों के अनुसार, अखिलेश यादव कांग्रेस के साथ गठबंधन का ऐलान शुक्रवार को कर सकते हैं।
- जिसके लिए गुरुवार को 5 केडी में बैठक का आयोजन भी किया।
- बैठक के बाद विधायकों से अखिलेश यादव ने गठबंधन के ऐलान से पहले फॉर्म भी भरवाया था।