आचार्य पुष्पदंत सागर का होगा मंगल प्रवेश
इंदौर (नप्र)। शहर का दिगंबर जैन समाज रविवार को दो जैन संतों के मिलन का साक्षी होगा। एक होंगे गुरु आचार्य पुष्पदंत सागर और दूसरे शिष्य मुनि प्रणामसागर। दोनों का मिलन वर्धमान कॉम्प्लेक्स मैदान पर होगा। मंगल प्रवेश जुलूस निकलेगा। दिगंबर जैन पंचायति मंदिर के अध्यक्ष अनिल मोदी और महामंत्री राजेश जैन ने बताया कि आचार्यश्री का आगमन सुबह 8 बजे बांबे अस्पताल चौराहा से महालक्ष्मी नगर जैन मंदिर पर होगा। इसके साथ ही तीन दिवसीय धर्मसभा की शुरुआत होगी।