घर के बाहर पेशाब करने से मना करने पर किशोरी को पड़ा महंगा!

मोर्या एंक्ेलव में घर के बाहर पेशाब करने से रोकना एक किशोरी को काफी महंगा पड़ गया। पेशाब कर रहे युवक ने पीड़िता से गाली-गलौच करने के बाद उस पर हमला कर दिया। लात-घूंसे मारकर पीड़िता को बुरी तरह जख्मी कर दिया गया।
पीड़िता की मां जब उसे बचाने आई तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद मोर्या एंक्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक अल्का (16)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ पीतमपुरा इलाके में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। मंगलवार शाम को वह घर की सफाई कर रही थी। इसी दौरान उसने देखा कि पड़ोस में रहने वाला रोहित उर्फ गांधी नामक युवक उनके घर के सामने पेशाब कर रहा था।

अल्का ने रोहित से ऐसा करने से मना किया तो वह भड़क गया। उसने कहा कि उसकी हिम्मत किसे हुई उसे टोकने की। वह इलाके का दादा है। गाली-गलोच करने के बाद आरोपी अल्का पर हमला कर दिया। उसकी बुरा तरह पिटाई लगाई गई।

इसी दौरान अल्का की मां भी वहां पहुंच गई। आरोपी ने उसकी भी पिटाई कर दी। बाद में वह फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Check Also

उजबेकिस्तान में मौतों से जुड़ी कफ सिरप का निर्माण रोक दिया गया, जांच शुरू.

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने गुरुवार को कहा कि उसने उज्बेकिस्तान में 18 …