छात्राओं ने पुलिस वालों की जमकर की धुनाई, आगे क्या हुआ..?

एक तरफ प्रदेश सरकार ने यूपी में महिला सुरक्षा के लिए महिला सम्मान प्रकोष्ठ और वीमेन पॉवर लाइन 1090 का गठन किया। सपा सरकार कार्यक्रमों में भी महिलाओं की सुरक्षा का ढिंढोरा पीटती दिखती है लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही है। प्रदेश में महिलाएं और लड़कियां बिलकुल सुरक्षित नहीं हैं। यूपी में आये दिन महिलाओं और लड़कियों के साथ बलात्कार, हत्या, दहेज हत्या की घटनाएं सामने आ रहीं हैं। इन सनसनीखेज वारदातों पर लगाम लगती नजर नहीं आ रही है। अब सवाल उठता है कि जब कानून के रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो इंसान कहां जाये? ताजा मामला लखीमपुर खीरी जिले में सामने आया हैं आरोप है यहां पुलिस की चीता पर सवार वर्दीधारियों ने कॉलेज जा रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। छात्राओं ने पुलिस वालों की पकड़कर धुनाई की लेकिन पुलिस ने एक मकैनिक को फर्जी फंसा दिया और उसे गिरफ्तार कर मामले को यू टर्न दे दिया अब दो बेगुनाह छात्रों पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

  • ताजा मामला लखीमपुर खीरी जिले के सदर थानाक्षेत्र के संकटा देवी चौकी क्षेत्र का है।
  • यहां यूपी पुलिस की बाइक (यूपी 31जी 0152) पर अवैध तमंचे लिए हुए सवार तीन शोहदों ने कॉलेज जा रही तीन लड़कियों से सरेराह छेड़छाड़ की।
  • लड़कियों का आरोप है कि यह शोहदे उनसे पिछले 15 दिनों से छेड़छाड़ कर रहे थे।
  • लेकिन जब उनके सब्र का बांध टूट गया तो उन्होंने गुरुवार को हिम्मत दिखाते हुए तीनों को बाइक से गिराकर खूब पीटा और पुलिस के सुपुर्द कर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवा दिया।

 

Check Also

जयंत ने बीजेपी को दिया, जोर का झटका धीरे से !

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले,राष्ट्रीय राजनीति में मानो एक सैलाब सा ला दिया हो …