रांची (झारखंड)। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हो गया। पहले दिन राज्यपाल द्रौपदी मुरमू ने अभिभाषण दिया। इस दौरान विपक्षी विधायकों ने जमकर हंगामा किया। जेएमएम के कई विधायक वेल में आ गए। नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने सीनएटी एसपीटी संशोधन एक्ट पर सरकार को चेतावनी तक दे डाली।
23 जनवरी को पेश होगा आम बजट…
– 19 जनवरी को राज्य सरकार सदन में तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेगी। आम बजट 23 जनवरी को पेश किया जाएगा। बजट सत्र की अवधि सात फरवरी निर्धारित की गई है।
– सदन में राज्यपाल ने अभिभाषण में कहा कि जनता और सरकार के बीच की दूरी कम हुई है।
– राज्यपाल ने कहा कि झारखंड में विकास की अनेक संभावनाएं हैं। उद्योगों के निवेश के लिए सरकार के मोमेंटम झारखंड अभियान एक बेहतर पहल है।
– डोभा निर्माण से जल संकट दूर करने में मदद मिलेगी। आमलोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री
जनसंवाद कार्यक्रम को राज्यपाल ने एक बेहतर पहल बताया।
– अभिभाषण के जरिये सरकार की उपलब्धियों के बारे में राज्यपाल ने बताया। उन्होंने कहा कि राजधानी में दो फ्लाई ओवर निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
– महिला सशक्तीकरण के लिए कई योजनाओं पर राज्य सरकार का काम जारी है।
– स्थानीय प्रमाण पत्र मिलने में दिक्कत ना हो, इसके लिए भी राज्य सरकार ने व्यवस्था शुरू की है।
– गांव में ही रोजगार उपलब्ध करा कर पलायन रोकना सरकार की प्राथमिकता है।