जमशेदपुर से धनबाद व रांची के लिए सीधी विमान उड़ान लेगा जल्द ही

नए साल से जमशेदपुरवासियों को कोलकाता-रांची सहित राज्य के अन्य जिलों में जाने को हवाई सेवा की सौगात मिल सकती है। झारखंड में विमान चलाने का प्रशिक्षण देनेवाली कंपनी अलकेमिस्ट एविएशन ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना ‘उड़ान उड़े देश का आम नागरिक’ को अवसर के रूप में लिया है। कंपनी ने इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार कर सरकार को भेजा है। अगर विमानन एवं उड्डयन मंत्रालय ने इसे हरी झंडी दे दी तो वर्ष 2017 से शहर के लोग जमशेदपुर से सीधे कोलकाता व दिल्ली की हवाई यात्रा कर सकेंगे। अलकेमिस्ट एविएशन के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बहादुर ने बताया कि केंद्रीय नागर विमानन मंत्री पी. अशोक गजपति राजू व केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा को हमलोगों ने अपना प्रोजेक्ट दिखाया है। दोनों मंत्रियों ने सकारात्मक रुख प्रदर्शित किया है। जून 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्षेत्रीय हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। इसके तहत प्रति सीट अधिकतम 2500 रुपये प्रति सीट शुल्क निर्धारित करने को कहा गया है। जमशेदपुर का सोनारी एयरपोर्ट इस योजना को शुरू करने में सक्षम है। दो-तीन कंपनियों से चल रही बात : मृणाल अलकेमिस्ट एविएशन के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) मृणालकांति पॉल ने बताया कि हमारी कंपनी प्रमोटर के तौर पर रहेगी। हवाई जहाज चलाने के लिए दो-तीन कंपनियों से बातचीत हो गई है। एयरक्राफ्ट निर्माता कंपनी बॉम्बारडेयर से 50 सीटर सीआरजे जहाज को लेकर बात हुई है। उसकी गति भी अच्छी है। डेढ़ घंटे में दिल्ली पहुंचा देगा। दिल्ली-कोलकाता-रांची को जोडऩे के लिए इस कंपनी से बात चल रही है। एक अन्य एयरक्राफ्ट एलईटी 410 के लिए भी बात चल रही है। डबल इंजन वाले इस एयरक्राफ्ट में 19 सीटें होती हैं। इन रूटों पर हवाई सेवा देने की योजना -दुमका-देवघर-धनबाद -बोकारो-रांची-डालटनगंज -कोलकाता-जमशेदपुर-रांची -हजारीबाग-रांची सोनारी एयरपोर्ट से मिल रही एयर एंबुलेंस व चार्टर सेवा सोनारी एयरपोर्ट का पहले रनवे 3200 फीट का था। यहां चार इंजन का जहाज लैंड व टेक ऑफ कर सकता था। एयर ऑथोरिटी ऑफ इंडिया का एमडीएलआर मॉडल का जहाज जमशेदपुर से सीधे दिल्ली तक जाता था। बाद में डीजीसीए ने रनवे का साइज घटाकर 2800 फीट कर दिया। इसके अलावा रनवे के दोनों तरफ कुछ भवन भी बन गए हैं, जबकि नियमानुसार रनवे के 15 डिग्री कोण में कुछ नहीं होना चाहिए। इस वजह से बड़े जहाज की लैंडिंग पर यहां रोक लगा दी गई है। वर्तमान में सोनारी एयरपोर्ट से एयर एंबुलेंस और चार्टर सेवा दी जा रही है। क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना को लेकर हम काफी उत्सुक हैं। सरकार का साथ मिला तो 2017 में जमशेदपुर-रांची-कोलकाता के साथ देवघर, दुमका, धनबाद व बोकारो जैसे शहर हवाई मार्ग से जुड़ जाएंगे। – मृणालकांति पॉल, एमडी, अलकेमिस्ट एविएशन, जमशेदपुर। जमशेदपुर एक कॉरपोरेट शहर है। यहां से बड़ी संख्या में टाटा स्टील के अधिकारी और व्यवसायी दिल्ली व कोलकाता आते-जाते रहते हैं। विमानन सेवा शुरू होने से इन शहरों का सफर आसान हो जाएगा। –

Check Also

बारिश

चक्रवाती तूफान यास से मची तबाही, भारी बारिश से आई बाढ़, बिगड़ गए हालात

रांची: चक्रवाती तूफान यास ने कई राज्यों में तबाही मचा चूका है, वहीं यास ने …