जांच ने खोला दुल्हन का राज, लौट गई बारात…

भोपाल-  घराती और बराती दोनों के विरोध के बीच महिला सशक्तिकरण विभाग ने रविवार-सोमवार की रात को पंचशील नगर में बाल विवाह होते-होते रुकवा दिया। विवाद की स्थिति बनने के बाद पुलिस और प्रशासन के दखल पर लड़की का मेडिकल बोर्ड से उम्र का सत्यापन कराया तो लड़की की उम्र 15 साल निकली। इसके बाद स्टेज पर बैठे दूल्हे समेत पूरी बरात को ही लौटना पड़ा। अफसरों ने लड़की के पिता से हलफनामा लिखवाया कि वह बालिग होने के बाद ही अपनी बेटी की शादी करेगा।

पुलिस ने दी कार्रवाई की चेतावनी तब रुका विवाहa1bd9b2f_1

महिला सशक्तिकरण अधिकारी रामगोपाल यादव के मुताबिक रविवार रात आठ बजे सूचना मिली थी कि मद्रासी कालोनी स्थित पंचशील नगर के बी-ब्लॉक में नाबालिक किशोरी की शादी होने जा रही है, बारात पहुंच चुकी है, महिला सशक्तिकरण विभाग की टीम जिस वक्त पहुंची, दूूल्हा स्टेज पर बैठा हुआ था। बाराती भोजन के बाद सामने कुर्सियों पर बैठे थे, वरमाला के लिए दुल्हन का इंतजार हो रहा था। अफसरों ने दुल्हन का पता कर उसके माता-पिता को बुलवाया। दोनों बदनामी होने
का बात करते हुए शादी नहीं रोकने के लिए अड़े हुए थे।

अफसरों ने मार्कशीट और जन्मप्रमाण पत्र मांगा तो बाराती और दुल्हन के रिश्तेदार भी उल्टे अफसरों से उलझने लगे। इसके बाद पुलिस अफसरों ने सभी को जेल भेजने और 1-1 लाख रुपए जुर्माना लगाने की चेतावनी दी, तब जाकर वे शांत हुए। इसके बाद रात में ही डॉक्टरों की टीम से दुल्हन का मेडिकल कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में उम्र 15 वर्ष सत्यापित होने के बाद शादी रद्द करा दी गई।

Check Also

भोपाल गैस पीड़ित मुआवजे की मांग लेकर पहुचेंगे दिल्ली

मध्य प्रदेश के भोपाल में हुए दर्दनाक हादसे को करीब 38 साल पूरे होने वाले …