जानिए क्यों कहा गया सनी लियोनी को ,वेल डन सनी

मुंबई। ‘रईस’ की ‘लैला’ यानी सनी लियोनी का स्टारडम तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। आये दिन चर्चा में रहने वाली सनी इस बार एक बड़े सामाजिक कार्य के लिए ख़बरों में है। बता दें, अब बॉलीवुड की यह बेबी डॉल ब्रेस्ट कैंसर और धूम्रपान के प्रति लोगों को सजग और जागरूक करने वाली हैं।
सनी लियोनी दरअसल एक शार्ट फ़िल्म में नज़र आने वाली हैं। शार्ट फ़िल्म का नाम है – इलेवन मिनट’ (Eleven Minute)। इस शार्ट फ़िल्म में उनके साथ दिग्गज अभिनेता आलोकनाथ और दीपक डोबरियाल भी हैं। खास बात यह है कि सनी की यह शार्ट फ़िल्म आने वाले फिल्मफेयर अवार्ड के लिए भी शार्ट फ़िल्म श्रेणी में नॉमिनेट की गयी है।
इस फ़िल्म को लेकर सनी ने एक बयान जारी कर कहा है कि फिल्मफेयर के लिए नॉमिनेट होने उनके लिए गर्व की बात है और इसी बहाने यह फ़िल्म ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंच सकेगी। सनी इनदिनों माहिरा ख़ान की अनुपस्तिथि में शाहरुख़ ख़ान की आने वाली फ़िल्म ‘रईस’ के प्रोमोशन में भी अपनी भागीदारी निभा रही हैं।

Check Also

यूक्रेन-रूस युद्ध: क्रेमलिन ने स्वीकार किया कि यूक्रेन अभियान ‘बहुत मुश्किल’ है

क्रेमलिन ने स्वीकार किया कि यूक्रेन में उसका अभियान “बहुत मुश्किल” है, क्योंकि एक यूक्रेनी …