जिसने किया रेप उसी से चढ़ा प्यार का परवान, रास्ते से हटाना चाहा मां-बाप को…!

रेपिस्ट के साथ प्यार परवान चढ़ा और जिन्होंने उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उन्हीं मां-बाप को नाबालिग बेटी ने जहर दिया। घटना पंजाब के पठानकोट की है। प्यार में अंधी एक लड़की ने अपने प्रेमी संग मिल कर अपने मां-बाप को जहर देकर मारने की कोशिश की। समय रहते दोनों को लोगों ने अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया और उनकी जान बच गई।

मिली जानकारी के अुनसार, बहरामपुर इलाके में एक नाबालिग लड़की ने प्रेमी के साथ साजिश रचकर अपने माता-पिता को खाने में जहरीला पदार्थ देकर जान से मारने की कोशिश की। दंपति को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब दोनों की हालत खतरे से बाहर है। बताया जाता है कि करीब छह माह पहले दलीप सिंह नामक इस युवक ने लड़की से दुष्कर्म किया था। उसने इस संबंध युवक के खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज कराया था। उसके बाद लड़की को युवक से प्यार हो गया, लेकिन लड़की को लगा कि उसके माता-पिता इस प्रेम में बाधा हैं। इस कारण उसने दोनों को मारने की साजिश रच दी। इसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर मां-बाप को जहर दिया।

2016 में युवक ने किया था लड़की से रेप

पिता ने बयान दर्ज कराया कि उसकी लड़की इलाके के एक स्कूल में पढ़ती थी। इस दौरान उसका संपर्क दलीप नामक युवक से हुआ। दलीप नशेड़ी था। इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने लड़की को स्कूल से हटा लिया। इसे बाद मई 2016 में दलीप ने उनकी बेटी से बलात्कार भी किया था।

इसका पुलिस में मामला दर्ज है। पुलिस ने दलीप को भगोड़ा भी घोषित कर रहा है। बीते दिनों लड़की को को दलीप ने मोबाइल फोन दिया था। बकौल पिता मोबाइल मांगने पर लड़की ने तोड़ दिया। इसके बाद दलीप ने नया मोबाइल दे दिया।
पिता ने आशंका जताई की लड़की और दलीप ने साजिश रचकर उसे और उसकी पत्नी को जहर देकर मारने की कोशिश की है। पुलिस ने पिता के बयान पर लड़की व उसके प्रेमी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी फरार हैं। दलीप सिंह गुरदासपुर के तबुरजी गांव का रहनेवाला है। पुलिस को उसकी तलाश पहले से ही है।

Check Also

इस शख्स की मौत के बाद बीजेपी में मच गया घमासान !

2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से एक ऐसा चेहरा सुर्खियों में बना रहा,जिसको …