नागपुर एक शख्स की पत्नी की शादी के बाद उसने साली पर ही शादी करने का दबाव बनाना शुरु कर दिया। साली द्वारा शादी करने से इनकार करने पर जीजा को शक था कि उसका अफेयर किसी और से चल रहा है। इसी के चलते उसने बीच चौराहे लड़की पर जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि लड़की की जान बच गई है
– पुलिस के अनुसार जख्मी वंदना दादाराव कावरे (25) शफी नगर झोपड़पट्टी निवासी है। आरोपी उसका जीजा सिद्धार्थ ज्योतीराम आवले (40) झिंगाबाई टाकली निवासी है। वह निजी काम करता है।
– कुछ वर्ष पहले सिद्धार्थ की पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। उसके बाद वह अपने एक पुत्र और पुत्री के साथ रहने लगा। बच्चे छोटे हैं।
– कुछ रिश्तेदारों का कहना था कि सिद्धार्थ फिर से शादी कर अपना घर बसा ले, लेकिन सौतेली मां कैसी होगी यह सोचकर वह अपनी साली वंदना से ही शादी करना चाहता था।
– वंदना और उसके घर वालों के सामने भी उसने यह प्रस्ताव रखा था, लेकिन वंदना इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थी। हालांकि उसे मनाने के प्रयास जारी थे, परंतु वंदना अपने फैसले पर अटल थी।
– वंदना किसी भी सूरत में सिद्धार्थ से शादी करने तैयार नहीं थी। इससे सिद्धार्थ को शक था कि वंदना के किसी से प्रेम संबंध हैं। जिस कारण वह उससे शादी करने के लिए तैयार नहीं है।
– सिद्धार्थ इसी कारण वंदना से नाराज था। शुक्रवार की दोपहर में जब वंदना अपने दोपहिया वाहन से घर जा रही थी, तभी मानकापुर क्षेत्र में सिद्धार्थ ने उसे घेर लिया।
– चलते वाहन पर ही उसने सत्तूर से वंदना पर वार किया। वंदना वाहन समेत गिर पड़ी। उसके बाद बस्ती के लोगों ने सिद्धार्थ को पकड़ लिया।
– जिससे वंदना की जान तो बच गई, मगर हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गई है। उसे मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मानकापुर पुलिस जांच कर रही है।