झारखंड में बाबूलाल मरांडी समेत दर्जनों गिरफ्तार

झारखंड में पिछले डेढ़ महीने के दौरान पुलिस फायरिंग की तीन घटनाओं में सात लोगों की मौत के खिलाफ विपक्षी दलों को झारखंड बंद का मिलाजुला असर रहा.

राज्य में बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) प्रमुख सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय, जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के पूर्व राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, सुरेश पासवान, मासस विधायक अरुप चटर्जी, कांग्रेस विधायक बादल पालेख समेत कांग्रेस, झाविमो राजद, जदयू, भाकपा, माकपा समेत अन्य राजनीतिक दलों के दर्जनों कार्यकत्र्ताओं और सैकड़ों बंद समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया.

राजधानी रांची में बंद का खासा असर देखा गया. इस बंद को झारखंड मुक्ति मोर्चा का भी समर्थन हासिल है.

अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन करने पहुंचे मरांडी और सहाय को गिरफ्तार कर लिया गया.

इससे पहले कांग्रेस नेता शमशेर आलम, सुनील सिंह समेत दर्जनों कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार लिया गया. सभी बंद समर्थकों को मोरहाबादी के कैंप जेल में रखा गया.

राजधानी की मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. हालांकि चेम्बर की ओर से कहा गया था कि दीपावली के मौके पर बंद वापस लेने की अपील को राजनीतिक दलों ने ठुकरा दिया है इसलिए मंगलवार वे लोग अपनी दुकानें एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले रखेंगे लेकिन बंद समर्थकों के कड़े तेवर को देखते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखने में ही भलाई समझी.

Check Also

बारिश

चक्रवाती तूफान यास से मची तबाही, भारी बारिश से आई बाढ़, बिगड़ गए हालात

रांची: चक्रवाती तूफान यास ने कई राज्यों में तबाही मचा चूका है, वहीं यास ने …