जावरा- फोरलेन मंदसौर मार्ग पर शुक्रवार को 2 युवकों को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। इनका उपचार सरकारी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार सिंहोर के शैतानसिंह पिता नारायणसिंह (22), राहुल पिता रामेश्वर पंवार (20) ट्रक से मंदसौर की ओर जा रहे थे। रास्ते में फोरलेन मंदसौर मार्ग पर ट्रक को सर्विस लेन पर खड़ा कर नाश्ते के लिए होटल पर जा रहे थे। फोरलेन पार करते समय अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Check Also
भोपाल गैस पीड़ित मुआवजे की मांग लेकर पहुचेंगे दिल्ली
मध्य प्रदेश के भोपाल में हुए दर्दनाक हादसे को करीब 38 साल पूरे होने वाले …