ट्रम्प आज रात बनेंगे US प्रेसिडेंट, सेरेमनी का पहली बार बायकॉट करेंगे 60 डेमोक्रेट्स

वॉशिंगटन.डोनाल्ड ट्रम्प शुक्रवार रात 10.30 बजे यूएस के 45वें प्रेसिडेंट के रूप में शपथ लेंगे। वे गुरुवार रात अपनी फैमिली के साथ यहां पहुंचे। देश में जश्न शुरू हो गए हैं। इसके लिए करीब नौ लाख लोग जमा हो रहे हैं। पूरी इलेक्शन प्रोसेस में ट्रम्प के विरोध को देखते हुए यह पता नहीं चल रहा है कि इनमें ट्रम्प विरोधी कौन हैं और सपोर्टर्स कौन? इसलिए पूरे वॉशिंंगटन को छावनी बना दिया गया है। ट्रम्प की सेरेमनी में डेमोक्रेटिक पार्टी के 60 सांसद शामिल नहीं होंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है जब अपोजिशन प्रेसिडेंट की ओथ सेरेमनी का बायकॉट का एलान किया है। भारत की ओर से कोई नेता शामिल नहीं होगा…
– अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरना ही शपथ समारोह में शामिल होंगे। भारत की ओर से कोई नेता शामिल नहीं होगा।
– ऑफिशियल शपथ कैपिटोल के सामने सीढ़ियों पर होगा। यहां अमेरिका के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ट्रम्प को शपथ दिलवाएंगे।
– ट्रम्प दो बाइबिल लेकर शपथ लेंगे। एक को लेकर अब्राहम लिंकन ने शपथ ली थी। दूसरी ट्रम्प को उनकी मां ने तोहफे में दी थी।
– ट्रम्प से पहले वाइस प्रेसिडेंट माइक पेंस शपथ लेंगे। ट्रम्प यहां देश के नाम स्पीच भी देंगे। बाद में एक प्रोग्राम व्हाइट हाउस में होगा।
– वॉशिंगटन डीसी और देश के कई हिस्सों में इनॉगरल बॉल्स शुरू हो जाएंगे।
28 हजार सिक्युरिटी पर्सनल तैनात
– वॉशिंगटन डीसी में सुरक्षा सख्त कर दी गई है। 28 हजार सिक्युरिटी पर्सनल तैनात को तैनात किया गया है।
– मीलों तक रास्ते बंद कर दिए गए हैं। सड़कों पर नाकेबंदी है। रेत से भरे ट्रक खड़े कर रखे हैं।
जश्न मनाने 30 दलों को इजाजत
– जश्न मनाने के लिए 30 दलों ने इजाजत मांगी है। इनके 270000 लोगों को परमिट दिए गए हैं।
महिलाएं निकालेंगी विरोध में जुलूस
– शनिवार को महिलाएं ट्रम्प के विरोध में जुलूस निकालेंगी।
– इसमें 250000 लोग शामिल होंगे।
गुरुवार को थीम सॉन्ग मेक अमेरिका ग्रेट अगेन शुरू
– अमेरिका में जगह-जगह जश्न शुरू हो गया है। ट्रम्प और चुने गए वाइस प्रेसिडेंट माइक पेंस ने आर्लिगटन मेमोरियल में श्रद्धांजलि अर्पित की।
– इसके साथ ही लिंकन मेमोरियल पर थीम संगा अमेरिका ग्रेट अगेन का स्वागत गान शुरू हो गया।

Check Also

रूम हीटर के नुकसान

पूरे उत्तर भारत में सर्दी का आलम बना हुआ है। ऐसे में कई लोग अलाव …