ट्रम्प का 11 साल पुराना वीडियो हुआ लीक,

वॉशिंगटन. अखबार ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ ने यूएस प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में रिपब्लिक कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रम्प का 91 सेकंड का एक वीडियो टेप जारी किया है। 2005 के इस टेप में ट्रम्प को महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक कमेंट्स करते सुना गया है। वीडियो में ट्रम्प खासकर दो महिलाओं के बारे में कमेंट्स करते सुने गए हैं। दोनों हॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। वीडियो के मुताबिक, ट्रम्प ने कहा था, ”दरअसल, मैं खूबसूरत महिलाओं को देखकर ऑटोमैटिकली अट्रैक्ट हो जाता हूं। पहले मैं उन्हें सिर्फ चूमता हूं। वे मेग्नेट की तरह होती हैं।” हालांकि इसे लेकर ट्रम्प ने माफी मांगी है। हिलेरी ने कहा, ‘ऐसी मानसिकता वाले शख्स को हम प्रेसिडेंट चुने जाने की इजाजत नहीं दे सकते।’
और क्या है टेप में…
– इस वाकये को लेकर ट्रम्प ने कहा, ‘ये कई साल पहले की गई एक प्राइवेट बातचीत है। अगर किसी को इसे लेकर तकलीफ हुई हो तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।’
वीडियो में क्या है?
– वॉशिंगटन पोस्ट की तरफ से जारी वीडियो में ट्रम्प यह कहते सुने गए हैं, ”मैं पाम बीच पर था। मैं उसके पास गया। वो शादीशुदा थी। वो नर्वस थी। वह फर्नीचर खरीदना चाहती थी। मैंने कहा कि मैं तुम्हें अच्छा फर्नीचर दिलाता हूं। मैं बुरी तरह उसके पीछे पड़ गया। वह बला की खूबसूरत थी।”
– कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ट्रम्प और जॉर्ज बुश के रिश्तेदार बिली बुश जिस लड़की के बारे में बात कर रहे थे वह नैन्सी ओ’डेल थी। नैन्सी हॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी होस्ट हैं।
– वीडियो के मुताबिक, इसके बाद ट्रम्प एक बस से उतरते हैं। नीचे एक एक्ट्रेस एरियाने जुकर उनका इंतजार कर रही होती है। एरियाने भी हॉलीवुड एक्ट्रेस हैं।
– ट्रम्प बस के अंदर ही अपने साथ मौजूद बिली बुश से कहते हैं, ”शायद मैं इसे चूमना शुरू कर दूं। दरअसल, मैं खूबसूरत महिलाओं को देखकर ऑटोमैटिकली अट्रैक्ट हो जाता हूं। पहले मैं उन्हें सिर्फ चूमता हूं। यह मेग्नेट की तरह होता है।’’
– इसके बाद ट्रम्प बस से उतरने से पहले बाहर खड़ी एरियाना के लुक्स के बारे में कमेंट्स करते रहते हैं।
ट्रम्प ने अपने फेसबुक पेज पर क्या लिखा?
– ‘मैंने कभी नहीं लिखा कि मैं परफेक्ट इंसान हूं। जो मैंने किया उसके लिए माफी मांग चुका हूं। मेरी जो बात आज सामने आई है वो एक दशक से ज्यादा पुरानी है।’
– ‘जो लोग मुझे जानते हैं, वो समझ सकते हैं कि ऐसे बयान मेरी पर्सनैलिटी को रिफेल्ट नहीं करते। वो गलत था, मैं फिर माफी मांगता हूं।’
– ‘आने वाले कल के लिए मैं एक बेहतर इंसान बनना चाहता हूं। ऐसा कभी नहीं होगा कि देश की अगुआई करने वाले शख्स पर कोई उंगली उठाए।’
– ‘मैं हकीकत में जीता हूं। ये अहम मुद्दों से भटकाने जैसा मामला है। हमारे लोगों के हाथ से नौकरियां जा रही हैं। जितने हम 8 साल पहले सिक्योर थे, आज उससे काफी कम हैं। अमेरिका में बिखराव है।’
– ‘सही मायने में बिल क्लिंटन महिलाओं से अभद्र बर्ताव करते थे और हिलेरी उन विक्टिम्स को और शर्मसार करती थीं। आने वाले दिनों में हम इसपर बहस करेंगे।’
क्या बोलीं हिलेरी?
– हिलेरी ने कहा, ‘ये मामला चौंकाने वाला है। ऐसे शख्स को हम प्रेसिडेंट बनाने की इजाजत नहीं दे सकते।’
– डेमोक्रेट्स की ओर से वाइस प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट टिम केन ने कहा, ‘ऐसा बर्ताव बेहद खराब है। वाकये ने मेरी तबीयत खराब कर दी।’
क्या बोले रिपब्लिकंस?
– हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के स्पीकर पॉल रेयान ने कहा, ‘2005 में ट्रम्प ने जो कहा वो उनकी बीमार मानसिकता को दिखाता है।’
– ‘महिलाओं की इज्जत की जानी चाहिए न कि उनके साथ अभद्र बर्ताव। मुझे उम्मीद है कि ट्रम्प महिलाओं के सम्मान देने को लेकर गंभीर होंगे।’
– रिपब्लिकन पार्टी चीफ रींस प्राइबस ने कहा कि किसी भी महिला को उस तरह नहीं दिखाया जा सकता जैसा ट्रम्प कह रहे हैं।

Check Also

देश में दुर्लभ प्रजाति का सफेद गिद्ध कानपुर में मिला, लोग हैरान

देश में गिद्ध विलुप्त श्रेणी में आ गए हैं, सरकार इनके संरक्षण के लिए कई …