अमेरिका के नए प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप होंगे। इलेक्शन जीतने के बाद से दुनियाभर में उनकी चर्चा हो रही है। वैसे, चर्चा के मामले में उनकी बेटी इवांका ट्रंप भी पीछे नहीं है। वे सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती की वजह से छा गई हैं। इतना ही नहीं, उन्हें गूगल पर सर्च किया जा रहा है। इवांका अमेरिकन बिजनेसवुमन हैं। उनकी गिनती पावरफुल बिजनेसवुमन में की जाती है। वे फैशन मॉडलिंग इंडस्ट्री से जुड़ी रही हैं।
Apple डिवाइस करती हैं पसंद…
दुनियाभर में Apple प्रोडक्ट का हर इंसान पसंद करता है, लेकिन इवांका इसके प्रोडक्ट की दीवानी हैं। वे Apple का iPhone, मैकबुक, iPad समेत कई दूसरे गैजेट्स भी इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसे कई फोटोज शेयर किए हैं जिससे इस बात का पता भी चलता है।
हर मोमेंट की लेती हैं सेल्फी :
लड़कियां सेल्फी क्रेजी होती हैं, ऐसे में इवांका भी कहां पीछे रह सकती हैं। वे सेल्फी लेने में दूसरी लड़कियों से कहीं आगे हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने दर्जनों सेल्फी शेयर की हैं। सेल्फी में वे कभी अकेली पाउट बनाती दिख रही हैं, तो कभी बाल कटाने के दौरान क्लिक कर रही हैं। उन्होंने अपने बेबी बंप की सेल्फी भी शेयर की है। इन सेल्फी में हर वक्त उनके हाथ में iPhone 6S Plus दिख रहा है।
नए-नए कवर में iPhone :
इवांका को iPhone पसंद है, लेकिन वो बार-बार फोन नहीं बदलती। फोन को सेफ रखने और नया दिखाने के लिए वे नए-नए फोन कवर का इस्तेमाल करती हैं। इनमें ट्रांसपेरेंट से लेकर कलरफुल सभी तरह के कवर्स शामिल हैं।
टेक्नोलॉजी का करती हैं यूज :
वे टेक फ्रेंडली हैं। दोस्तों से बात करने या कई बार जरूरी बातचीत के लिए वे VC (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) का इस्तेमाल करती हैं। कई बार तो वे अपने कई फ्रेंड्स या रिलेटिव को एक साथ लेकर VC करती हैं। वे सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। उनका फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम के साथ अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर भी अकाउंट है।
खूबसूरती की होती चर्चा :
इवांका ने भले ही मॉडलिंग नहीं की, लेकिन इस इंडस्ट्री से जुड़ी रही हैं। हालांकि, वे किसी खूबसूरत मॉडल्स की तरह दिखती हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस अच्छा होने का साथ दूसरों से अलग है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरती की चर्चा होती रहती है। गूगल पर उनके ऐसे कई फोजोट मौजूद हैं, जिन्हें देखकर कोई भी उनकी दीवाना बन सकता है।