स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से टल गयी बड़ी वारदात

लखनऊ.  प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश क्षेत्र गोमतीनगर में आज तड़के आधा दर्जन बदमाशों ने डकैती का प्रयास किया। पॉश एल्डिको ग्रीन कॉलोनी के लोगों ने काफी सजगता दिखाई, इन लोगों ने बदमाशों को ललकारा और चार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

लखनऊ के गोमतीनगर के पॉश एल्डिको ग्रीन कॉलोनी में आज तड़के करीब आधा दर्जन असलहाधारी बदमाशों ने मकान नंबर 264 निवासी विभव के घर पर धावा बोला। बदमाश एक के बाद एक घर को निशाना बनाते हुए डकैती डालने के इरादे से घुसे थे लेकिन स्थानीय लोगों ने तीन बदमाशों को दबोच लिया। इसके बाद डायल यूपी 100 पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फन रिपब्लिक मॉल के पास अन्य बदमाशों को घेर लिया। फिलहाल पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, जब कि दो बदमाश की तालाश जरी है. स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता की वजह से एक बड़ी वारदात टल गई। अब भी पुलिस का कालोनी के कई अन्य घरों में सर्च ऑपरेशन जारी है। बदमाशो को पकडऩे में यूपी 100 की अहम भूमिका पर डीजीपी जावीद अहमद ने टीम की प्रशंसा की है।

Check Also

जयंत ने बीजेपी को दिया, जोर का झटका धीरे से !

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले,राष्ट्रीय राजनीति में मानो एक सैलाब सा ला दिया हो …